PM Modi के UAE दौरे पर फोकस में रहेगा ये सेक्टर! सूत्रों के हवाले से मिली बड़ी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर रहेंगे. UAE दौरे के दौरान एनर्जी सिक्योरिटी सबसे बड़ा फोकस रहने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक LPG और Strategic Petroleum Reserve से जुड़े अहम समझौते हो सकते हैं.
PM Modi के UAE दौरे पर फोकस में रहेगा ये सेक्टर! सूत्रों के हवाले से मिली बड़ी जानकारी

PM Modi के UAE दौरे पर फोकस में रहेगा ये सेक्टर.

प्रधानमंत्री Narendra Modi 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे. इस पूरे दौरे में सबसे ज्यादा नजर UAE विजिट पर रहने वाली है, क्योंकि यहां भारत की एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े बड़े समझौते हो सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक PM Modi की UAE यात्रा के दौरान एनर्जी सेक्टर प्रमुख फोकस में रहेगा. खासतौर पर LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस और Strategic Petroleum Reserve यानी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को लेकर अहम MoU साइन होने की संभावना है.

UAE दौरे में एनर्जी सिक्योरिटी पर बड़ा फोकस

जी बिजनेस के सूत्रों के अनुसार, भारत और UAE के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर रहेगा.
संभावना जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच इन बड़े मुद्दों पर सहमति बन सकती है-

  • LPG सप्लाई और लॉन्ग टर्म सहयोग पर समझौता
  • Strategic Petroleum Reserve पर साझेदारी
  • ऑयल स्टोरेज और ऊर्जा सुरक्षा सहयोग
  • ऊर्जा निवेश और सप्लाई चेन मजबूत करने पर चर्चा

भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल इंपोर्ट करने वाले देशों में शामिल है. ऐसे में कच्चे तेल और गैस की स्थिर सप्लाई भारत के लिए बेहद अहम मानी जाती है.

UAE क्यों है भारत के लिए अहम?

UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. पिछले 25 सालों में UAE भारत में निवेश करने वाले बड़े देशों में शामिल रहा है. दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत व्यापार और ऊर्जा संबंध हैं.

UAE में 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जिसकी वजह से यह रिश्ता रणनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जाता है. PM Modi UAE के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan के साथ बैठक करेंगे, जहां द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.

यूरोप दौरे में व्यापार और टेक्नोलॉजी पर रहेगा जोर

UAE के बाद PM Modi नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे.

नीदरलैंड दौरा

प्रधानमंत्री की यह 2017 के बाद दूसरी नीदरलैंड यात्रा होगी. यहां रक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, वॉटर मैनेजमेंट और इनोवेशन सेक्टर पर फोकस रहेगा. भारत और नीदरलैंड के बीच 2024-25 में 27.8 अरब डॉलर का व्यापार हुआ.

स्वीडन दौरा

स्वीडन में AI, ग्रीन ट्रांजिशन, स्टार्टअप, डिफेंस, स्पेस और नई टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने की कोशिश होगी. प्रधानमंत्री स्वीडन के प्रधानमंत्री Ulf Kristersson के साथ बैठक करेंगे.

नॉर्वे और India-Nordic Summit

PM Modi पहली बार नॉर्वे दौरे पर जाएंगे. यहां क्लीन एनर्जी, ब्लू इकॉनमी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और निवेश पर फोकस रहेगा. 19 मई को Oslo में India-Nordic Summit आयोजित होगा, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे.

इटली दौरे से खत्म होगा टूर

अपने अंतिम चरण में PM Modi इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के साथ बैठक होगी. यहां क्लीन एनर्जी, डिफेंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और निवेश सहयोग को लेकर चर्चा होगी.

क्यों अहम है यह दौरा?

यह पूरा दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया में ऊर्जा सप्लाई, ग्लोबल ट्रेड और रणनीतिक साझेदारियां तेजी से बदल रही हैं. भारत की कोशिश है कि-

  • ऊर्जा सप्लाई सुरक्षित रहे
  • लॉन्ग टर्म ऑयल और गैस सहयोग मजबूत हो
  • यूरोप और गल्फ देशों से निवेश बढ़े
  • नई टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन में साझेदारी बढ़े

अगर UAE के साथ LPG और Strategic Petroleum Reserve को लेकर समझौते होते हैं, तो इसका फायदा भारत की ऊर्जा सुरक्षा और भविष्य की सप्लाई स्थिरता को मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6