पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया (West Asia) के बिगड़ते हालातों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) में समुद्री जहाजों की सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी को फिर से बहाल करने पर जोर दिया. भारत और फ्रांस इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं.