पीएम मोदी करेंगे वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन, चुनावी साल में होगी निवेश की बौछार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. यह शिखर सम्मेलन 18 से 20 जनवरी के बीच गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित होगा.
पीएम मोदी करेंगे वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन, चुनावी साल में होगी निवेश की बौछार!

वाइब्रेंट गुजरात 18-20 जनवरी 2019 तक चलेगा (फोटो - PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. यह शिखर सम्मेलन 18 से 20 जनवरी के बीच गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित होगा. गुजरात के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी 17 और 18 जनवरी को राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर आयेंगे. मोदी 17 जनवरी को 'वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार शो' का उद्घाटन करेंगे.

सिंह ने कहा कि मोदी 18 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन करेंगे. दोपहर को मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक-एक करके बैठक भी करेंगे. मोदी शाम को वैश्विक सरकारी संपत्ति कोषों, पेशन कोषों और संस्थागत निवेशकों के प्रमुखों के साथ 'गोलमेज चर्चा' में भाग लेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली की राजधानी सिलवासा की यात्रा पर जायेंगे. जहां वह एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे. गुजरात वाइब्रेंट शिखर सम्मेलन की शुरुआत मोदी ने 2003 में की थी. तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. वाइब्रेंट गुजरात को पीएम मोदी की बड़ी सफलता माना जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस सम्मेलन से ही पूरे देश में पीएम मोदी की छवि बनी की वे ही देश को विकास के मोर्चे पर आगे ले जा सकते हैं क्योंकि सभी देख रहे थे कि पीएम मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात तेजी से विकास कर रहा था. वाइब्रेंड गुजरात की तर्ज पर सभी राज्यों ने भी निवेशक सम्मेलन शुरू किया और पीएम मोदी की इस पहल का पूरे देश को फायदा मिला.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6