&format=webp&quality=medium)
इसे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है. (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को गुजरात के साणंद का दौरा करेंगे. यहां वे माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सेमीकंडक्टर Assembly, Test and Packaging (ATMP) प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इसे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि अब देश में पहली बार बड़े स्तर पर मेमोरी चिप्स का उत्पादन शुरू होगा.
यह प्लांट चिप्स बनाने की पूरी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है. यहां सेमीकंडक्टर वेफर्स को असेंबल किया जाएगा, उनकी टेस्टिंग होगी और फिर उन्हें पैक करके बाजार में भेजा जाएगा. सीधे शब्दों में कहें तो भारत अब सिर्फ चिप्स इस्तेमाल करने वाला देश नहीं, बल्कि उन्हें तैयार करने वाला देश भी बनेगा.
इस उद्घाटन के साथ ही भारत में बने पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू होगा. इसका मतलब है कि अब भारत में तैयार चिप्स देश और दुनिया दोनों जगह भेजी जाएंगी. यह भारत की टेक्नोलॉजी क्षमता के लिए बड़ा संकेत है.
इस परियोजना में करीब ₹22,500 करोड़ से ज्यादा का निवेश हुआ है.
यह परियोजना इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत हुई थी, जिसका मकसद भारत को चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना है.
इस प्लांट में लगभग 5 लाख वर्ग फुट का क्लीनरूम बनाया गया है. क्लीनरूम वह जगह होती है जहां चिप्स को बेहद साफ, धूल-रहित और नियंत्रित माहौल में तैयार किया जाता है. बताया जा रहा है कि यह दुनिया के सबसे बड़े “raised-floor cleanrooms” में से एक होगा.
आज AI, डेटा सेंटर, मोबाइल, लैपटॉप और कारों तक में चिप्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में भारत में चिप उत्पादन शुरू होना कई मायनों में अहम है:
28 फरवरी को साणंद में होने वाला यह उद्घाटन भारत को टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग के बड़े क्लब में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम है. भारत अब सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता की भूमिका में तेजी से आगे बढ़ रहा है.