&format=webp&quality=medium)
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि पाकिस्तान में चल रही आतंकी गतविधियों के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया, वह एक नया पैमाना बन चुका है. उन्होंने कहा- 'ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है.' उन्होंने इसे लेकर 3 बातों पर फोकस किया.
पीएम मोदी बोले कि अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. हम अपने तरीके से और अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे. हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंक की जडें निकलती हैं.
पीएम मोदी बोले कि भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा. वह बोले कि न्यूक्लियर बैल्कमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह साफ कर दिया कि भारत आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग अलग नहीं देखेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का वो घिनौना सच फिर देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने पाक सेने के अफसर उमड़ पड़े. यह स्टेट स्पनॉन्सर टेरेरिज्म का बड़ा सबूत है. हम भारत और अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे.