&format=webp&quality=medium)
विधानसभा चुनाव को लेकर PM Modi असम और बंगाल (West Bengal) के तूफानी दौरे पर हैं. वे लगातार रैलियां कर रहे हैं. (ANI Image)
West bengal assembly election 2021: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) असम (Aasam) और बंगाल (West Bengal) के तूफानी दौरे पर हैं. वे लगातार रैलियां कर रहे हैं. आज उन्होंने असम के Bokakhat और पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. बांकुरा में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता शासन से बुरी तरह से त्रस्त है और बंगाल के लोगों ने ठान लिया है- 2 मई, दीदी गई.
प्रधानमंत्री ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते कहा कि लोगों को डराने के लिए दीदी ने क्या कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा, 'दीदी अगर आप चाहती हैं तो आप अपना पैर मेरे सिर पर रख सकती हैं, मुझे लात मार सकती हैं. लेकिन दीदी मेरी दूसरी बात भी कान खोलकर सुन लीजिए. मैं आपको अब बंगाल के विकास को लात नहीं मारने दूंगा. मैं आपको बंगाल के सपनों को लात नहीं मारने दूंगा.'
2 मई, दीदी गई
रैली में उमड़ी भीड़ देखने के बाद पीएम मोदी ने सभी को धन्यवाद किया और कहा, 'मुझे लगता है आप लोगों ने क्रिकेट मैदान से कॉम्पटीशन करना तय किया है. माताओं-बहनों को प्रणाम करता हूं. बांकुरा की धरती का मैं वंदन करता हूं. बांकुरा के लोगों की प्रशंसा करूंगा कि दीदी के दबाव के बाद भी चुनाव के दिन चुपचाप आपने बीजेपी को वोट दिया और जिताया. बंगाल ने ठान लिया है कि 2 मई, दीदी गई.'
नेता मालामाल हुए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि उनका ‘मां, माटी मानुष’ का वादा बेमानी था क्योंकि उनके 10 वर्षों के शासन में आम जनता बेहाल रही जबकि उनकी पार्टी के नेता मालामाल होते चले गए.
उन्होंने ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले और महाविद्यालयों व विश्वविद्याालयों की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए भाजपा की सरकार जरूरी है.
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में असली परिवर्तन लाने के भाजपा के संकल्प का मतलब है कि यहां एक ऐसी सरकार लाना है, जो सरकारी योजनाओं का पैसा सौ फीसदी गरीबों तक पहुंचाए, तोलाबाजों और सिंडिकेट को जेल भेजे और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करे.
Zee Business App: पाएं बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, इकोनॉमी और ट्रेडिंग न्यूज, देश-दुनिया की खबरें, देखें लाइव न्यूज़. अभी डाउनलोड करें ज़ी बिजनेस ऐप.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें