&format=webp&quality=medium)
दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने भारतीयों से सोना खरीदने और विदेश यात्रा टालने की अपील की है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
पूरी दुनिया इस टाइम फाइनेंशियल और भू-राजनीतिक टेंशन को झेल रही है. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष, तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कुछ अहम अपीलें की हैं. पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील के जरिए साफ किया है, कि आने वाली खराब स्थिति के लिए अभी से तैयार होना होगा. असल में पीएम की 7 अपीलों का मकसद केवव बचत करना नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक मजबूती और विदेशी मुद्रा भंडार को सेफ रखना बताया जा रहा है.
10 मई को प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा है कि यह समय थोड़ी समझदारी और जिम्मेदारी दिखाने का है. अगर आम नागरिक रोजमर्रा की आदतों में छोटे बदलाव करें, तो देश बड़े आर्थिक झटकों से खुद को बचा सकता है. जानेंगे पीएम मोदी ने किन 7 बातों पर जोर दिया है और उनका आम लोगों से क्या संबंध है.
प्रधानमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है. पीएम मोदी का कहना है कि जितना कम पेट्रोल-डीजल जलेगा, उतना ही देश का विदेशी मुद्रा खर्च कम होगा.
जी हां भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के रूप में विदेशों से खरीदता है.तो फिर ऐसे में ईंधन की खपत कम करना सीधे तौर पर देश की फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत कर सकता है.
क्या कर सकते हैं लोग?
यह भी पढ़ें: वेस्ट एशिया संकट पर सरकार अलर्ट! एयरलाइंस को मिल सकता है ₹5,000 करोड़ राहत पैकेज, टिकट किराए पर भी पड़ सकता है असर
अगर ऑफिस या काम के लिए गाड़ी जरूरी है, तो अकेले सफर करने के बजाय कारपूलिंग अपनाने की सलाह दी गई है.Work From Home पर भी जोर दिया गै.
प्रधानमंत्री ने गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को कुछ समय के लिए टालने का सुझाव दिया है
इसकी वजह क्या है?
जब लोग विदेश घूमने जाते हैं, तो डॉलर और विदेशी मुद्रा खर्च होती है. ग्लोबल संकट के दौर में भारत के लिए विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत रखना जरूरी माना जा रहा है ताकि जरूरी आयात जैसे कच्चा तेल और दवाइयां भी प्रभावित ना हो सकें.
भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड इंपोर्ट करने वाले देशों में शामिल है. ऐसे में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम करें.जी हां पीएम ने अपील की की है कि अभी एक साल तक गोल्ड ना ही खरीदें.
इससे क्या फायदा होगा?
प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने और माल ढुलाई के लिए रेलवे का ज्यादा इस्तेमाल करने की बात कही है
इसका सीधा असर:

पीएम मोदी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ने की अपील की है
क्यों?
सबसे अहम बात ये है कि प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेशी ब्रांड्स पर निर्भरता कम करने और स्वदेशी उत्पादों को वैल्यू देने की बात कही है.
इसका मतलब:
आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और तेल सप्लाई से जुड़े जोखिमों की वजह से दुनियाभर में महंगाई और फाइनेंशियल दबाव बढ़ने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में देश की स्थिति आगे खराब ना हो इसलिए पीएम ने लोगों से अपील की है,ताकि बाकी लाइफ आसानी से चलती रहे.
एक बात समझ लें कि अगर तेल सप्लाई प्रभावित होती है तो पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, महंगाई बढ़ सकती है, आयात खर्च बढ़ सकता है. इसी कारण से सरकार पहले से सतर्क रहने की बात कर रही है.
एक नजर में PM मोदी की 7 अपील
| | अपील | मकसद |
| पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं | ईंधन बचत |
| कारपूलिंग करें | पेट्रोल-डीजल की खपत कम |
| विदेश यात्रा टालें | डॉलर बचत |
| सोना कम खरीदें | आयात कम |
| EV और रेलवे अपनाएं | ऊर्जा सुरक्षा |
| प्राकृतिक खेती करें | उर्वरक आयात कम |
| स्वदेशी अपनाएं | घरेलू उद्योग मजबूत |
सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि प्रधानमंत्री की ये अपीलें केवल खर्च कम करने की सलाह नहीं हैं, बल्कि ग्लोबल अनिश्चितता के बीच देश को फाइनेंशियल रूप से मजबूत बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही हैं.
अगर आम लोग रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव अपनाते हैं, तो इसका असर सिर्फ उनकी जेब पर नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या पेट्रोल-डीजल की कोई कमी होने वाली है?
अभी कोई कमी नहीं है,असल में यह अपील इसलिए है ताकि भविष्य में सप्लाई रुकने पर हमें अचानक होने वाली भारी महंगाई का सामना न करना पड़े
Q2 अगर निवेश के लिए सोना खरीदना हो तो क्या करें?
गहनों या सिक्कों के बजाय गोल्ड बॉन्ड (SGB) या डिजिटल गोल्ड लें.इसमें आपको ब्याज भी मिलेगा और देश का कीमती डॉलर भी बचेगा
Q3 क्या विदेश जाने या सोना खरीदने पर कोई पाबंदी है?
नहीं, कोई पाबंदी नहीं है.जी हां यह सिर्फ एक 'स्वैच्छिक अपील' है ताकि हम संकट के समय 'देश पहले' की भावना से खर्चों में थोड़ी कटौती करें