₹5000 नहीं अब ₹9000 स्टाइपेंड के साथ 18 साल के युवाओं की होगी चांदी, जानें PM Internship Scheme में होने वाले चेंज क्या हैं?

PM Internship Scheme में बड़े बदलाव की तैयारी है. सरकार स्टाइपेंड को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये करने और उम्र सीमा 18–25 साल करने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही इंटर्नशिप अवधि 12 महीने से घटाकर 6–9 महीने की जा सकती है. इससे युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश है.
₹5000 नहीं अब ₹9000 स्टाइपेंड के साथ 18 साल के युवाओं की होगी चांदी, जानें PM Internship Scheme में होने वाले चेंज क्या हैं?

Image credit: AI

देश के युवाओं के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme – PMIS) में सरकार जल्द बड़ा बदलाव करने जा रही है. खबर है कि अब इस स्कीम में मिलने वाला मासिक स्टाइपेंड 5,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये किया जा सकता है. इसके साथ ही उम्र सीमा और इंटर्नशिप की अवधि में भी बदलाव का प्रस्ताव है.

असल में सरकार का मानना है कि इन बदलावों से ज्यादा से ज्यादा युवा इस स्कीम में हिस्सा ले पाएंगे और उन्हें बेहतर ट्रेनिंग का मौका मिलेगा.

स्टाइपेंड बढ़ाकर 9,000 रुपये करने का प्रस्ताव

Add Zee Business as a Preferred Source

सूत्रों के मुताबिक नए प्रस्ताव के जरिए इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को हर महीने 9,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिल सकता है.
इस रकम का बंटवारा इस तरह हो सकता है
8,100 रुपये सरकार देगी
900 रुपये कंपनी अपने CSR फंड से देगी

वैसे पहले इस स्कीम में हर महीने 5,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता था. इसमें 4,500 रुपये सरकार और 500 रुपये कंपनी की तरफ से दिए जाते थे.

money

उम्र सीमा में भी हो सकता है बदलाव

  • सबसे बड़ी बात ये है कि सरकार युवाओं की ज्यादा भागीदारी चाहती है.
  • इसी वजह से उम्र सीमा को भी बदलने की तैयारी चल रही है.
  • अब इस स्कीम में शामिल होने के लिए संभावित उम्र सीमा 18 से 25 साल हो सकती है
  • पहले यह सीमा 21 से 24 साल तय की गई थी.
  • उम्र कम करने का मकसद यह है कि कॉलेज से निकलने वाले ज्यादा युवा इस योजना का फायदा उठा सकें.

इंटर्नशिप की अवधि भी होगी कम

सरकार ने यह भी महसूस किया कि एक साल की लंबी इंटर्नशिप कई युवाओं के लिए मुश्किल साबित हो रही थी.
इसी वजह से अब इंटर्नशिप की अवधि घटाने का प्रस्ताव रखा गया है.

नए नियम के तहत

इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने से घटाकर 6 से 9 महीने की जा सकती है
अंतिम अवधि तय करने का अधिकार कंपनी के पास होगा

इससे युवाओं को कम समय में अनुभव लेने का मौका मिलेगा.


सवाल: क्लियर शब्दों में बताएं क्या होने वाला है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में जल्द बदलाव ?

  • मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स जल्द ही PMIS स्कीम में बदलाव का स्टाइपेंड कि रकम में बदलाव कर सकती है
  • PMIS में स्टाइपेंड 5000 से बढ़ाकर 9000 रुपए किया जा सकता है
  • जिसमे 8100 रुपए सरकार और 900 रुपए कंपनी देगी ऐसा प्रस्ताव है
  • इसके साथ PMIS में एनरोल करने कि उम्र को भी 21 से घटाकर 18 किया जा सकता है
  • इसके साथ इंटर्नशिप कि भी समय सीमा को एक साल से घटाकर 6-9 महीने किया जा सकता हैmoney

सवाल: PM इंटर्नशिप स्कीम क्या है

  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम को केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित किया गया था.
  • इस योजना का उद्देश्य युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम का अनुभव देना है.
  • इस योजना को कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) चलाता है.
  • इसमें युवाओं को कंपनियों में काम सीखने का मौका, मासिक स्टाइपेंड,इंडस्ट्री का अनुभव जैसी सुविधाएं दी जाती हैं.

पहले चरण में कम रही भागीदारी

जब यह स्कीम अक्टूबर 2024 में शुरू हुई तो सरकार को उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में युवा इसमें हिस्सा लेंगे. लेकिन शुरुआती चरण में भागीदारी उम्मीद से कम रही.

पहले पायलट चरण के आंकड़े बताते हैं

• कंपनियों ने करीब 60,866 इंटर्नशिप ऑफर दिए
• करीब 28,144 ऑफर स्वीकार किए गए
• लेकिन केवल करीब 8,760 उम्मीदवारों ने जॉइन किया

इसके अलावा कई उम्मीदवारों ने बीच में ही कार्यक्रम छोड़ दिया.

जल्द शुरू हो सकता है नया चरण

सूत्रों के मुताबिक PM इंटर्नशिप स्कीम का अगला चरण जल्द शुरू किया जा सकता है. कंपनियों द्वारा इंटर्नशिप के अवसर पोस्ट करने की प्रक्रिया भी जल्दी शुरू हो सकती है. असल में सरकार को उम्मीद है कि ज्यादा स्टाइपेंड, कम अवधि और आसान रूल इस स्की को युवाओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय बनाएंगे.तो अगर ये बदलाव लागू होते हैं तो आने वाले समय में हजारों युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम सीखने और अनुभव हासिल करने का मौका मिल सकता है.


FAQs

1. PM Internship Scheme में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
नए प्रस्ताव के अनुसार स्टाइपेंड 5,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह किया जा सकता है.

2. इस स्टाइपेंड का भुगतान कौन करेगा?
करीब 8,100 रुपये सरकार और 900 रुपये कंपनी CSR फंड से दे सकती है.

3. PMIS में उम्र सीमा क्या होगी?
संभावित नए नियम के अनुसार 18 से 25 वर्ष के युवा इस योजना में आवेदन कर सकेंगे.

4. इंटर्नशिप की अवधि कितनी होगी?
इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने से घटाकर 6 से 9 महीने की जा सकती है.

5. PM Internship Scheme का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम का अनुभव और इंडस्ट्री ट्रेनिंग देना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)