PM Cares for Children: अब बच्चों को इस स्कीम के तहत मिलेंगे 2 की जगह 4 हजार रुपये, जानें क्या किए सरकार ने बदलाव

PM Cares for Children Scheme: केंद्र सरकार PM केयर फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत बच्चों को 2 हजार रुपए देती थी, लेकिन अब सरकार ने उसे बढ़ाकर 4,000 रुपए कर दिया है.
PM Cares for Children: अब बच्चों को इस स्कीम के तहत मिलेंगे 2 की जगह 4 हजार रुपये, जानें क्या किए सरकार ने बदलाव

PM Cares for Children Scheme: कोरोना वायरस (Corona virus) ने इस देश में जबसे अपने पैर पसारे हैं, तभी से मानों कई लोगों के घर परिवार बिखर गए हैं. कई बच्चों ने अपने मां-बाप को खो दिया है. ऐसे में इन बच्चों का सहारा बन साथ दे रही है केंद्र सरकार. जी हां सरकार ने 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम' (PM Cares For Children Scheme) लॉन्च किया है. सरकार इसके तबत बच्चों को 2 हजार रुपये स्टाइपेंड भी दे रही है. लेकिन अब इसे केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है. सरकार अब मदद के तौर पर बच्चों को 2,000 रुपए की जगह 4,000 रुपए देगी. इसकी घोषणा केंद्रीय कैबिनेट अगले कुछ हफ्तों में ऑफिशियली कर सकती है.

पीएम केयर्स स्कीम फॉर चिल्ड्रन

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 29 मई को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम (PM Cares for Children Scheme) को लेकर आने की घोषणा की थी. इस स्कीम के तहत सरकार ऐसे बच्चों को 2 हजार रुपए की मदद राशि, पढ़ाई-लिखाई और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा देती है, जिन बच्चों ने कोरोना वायरस के इस बुरे दौर में अपने मां-बाप को खोया है. अब इस स्कीम के तहत मदद राशि को बढ़ाने के सरकार फैसला कर रही है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

इसको लेकर एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि, 'केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय (Union Ministry of Women and Child Development) ने ऐसे अनाथ बच्चों (orphans) को मिलने वाले स्टाइपेंड को 4 हजार रुपये करने का प्रोपेजल दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस पर अगले कुछ हफ्तों में कैबिनेट की मुहर लग सकती है.

अभी तक 3250 लोगों ने किए आवेदन

Union Ministry of Women and Child Development की ओर से दिए गए आंकड़े के मुताबिक, केंद्र सरकार को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन (PM Cares For Children Scheme) के लिए अब तक 467 जिलों से 3250 आवेदन मिले हैं. इनमें से कई राज्यों के जिला अधिकारियों ने 667 एप्लीकेशंस को अप्रूव कर दिया है. बाकी के ऐप्लिकेशन की स्क्रूटनी अभी प्रोसेस में है. यानी अब सरकार के पास एप्लीकेशंस आने से शुरू गए हैं.

बच्चों को मदद के लिए 29 मई को पीएम ने की थी घोषणा

  • कोरोना के कारण माता-पिता खोने वाले बच्चों को सरकार 18 साल की उम्र तक मंथली अलाउंस (स्टाइपेंड) देगी.
  • इसके तहत बच्चों के 23 साल के होने पर PM Cares Fund से 10 लाख रुपए की राशि एकमुश्त दी जाएगी.
  • Central Government की तरफ से इन बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जाएगी.
  • इसके तहत बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए Loan मिलेगा, जिसका ब्याज PM Cares Fund से दिया जाएगा.
  • इन बच्चों को Ayushman Bharat Yojana के तहत 18 साल तक 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा.
  • इंश्योरेंस की प्रीमियम पीएम केयर्स फंड से भरी जाएगी.
  • दस साल से कम उम्र के बच्चों का नजदीकी सेंट्रल स्कूल या प्राइवेट स्कूल में एडमिशन कराया जाएगा.
  • जो बच्चे 11 से 18 साल के बीच के हैं उन्हें सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय जैसे केंद्र सरकार के किसी भी आवासीय स्कूल में भर्ती कराया जाएगा.
  • अगर बच्चा अपने अभिभावक या परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ रहता है तो उसे भी नजदीकी केंद्रीय विद्यालय या निजी स्कूल में एडमिशन मिलेगा.
  • बच्चे का एनरोलमेंट निजी स्कूल में किया जाता है तो शिक्षा का अधिकार कानून के तहत उसकी फीस पीएम केयर्स फंड से दी जाएगी.
  • इसके अलावा उसकी स्कूल यूनिफॉर्म, किताब और कॉपियों के खर्च का भी भुगतान किया जाएगा.
Add Zee Business as a Preferred Source