West Bengal Assembly Election Result 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत के लिए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बधाई दी है. उन्होंने कहा, केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और COVID-19 महामारी पर काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देगा.
Congratulations to Mamata Didi for @AITCofficial's win in West Bengal. The Centre will continue to extend all possible support to the West Bengal Government to fulfil people’s aspirations and also to overcome the COVID-19 pandemic. @MamataOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) May 2, 2021
1/4एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है. पहले की तुलना में भाजपा की सीटों में काफी वृद्धि हुई है. भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी. मैं चुनावों में उनके उत्साही प्रयास के लिए प्रत्येक और कार्यकर्ता की सराहना करता हूं.'
2/4नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हार मिलने के बाद रिकाउंटिंग की मांग की गई. इस सीट पर चुनाव आयोग के अधिकारी रिकाउंटिंग करने की तैयारी है. पहले जीत की खबर सामने आई थी. बाद में ये जानकारी आई कि शुवेंदु अधिकारी ने 1622 वोटों से चुनाव में जीत हासिल की है. ममता ने इसके खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है. चुनाव आयोग ने हमारे साथ क्रूर व्यवहार किया, उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी, नंदीग्राम की हार को स्वीकार करती हूं, लोगों का फैसला मंजूर: ममता बनर्जी
3/4भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता बनर्जी और तमिलनाडु में द्रमुक की जीत के लिए एम के स्टालिन को बधाई दी है. सिलसिलेवार ट्वीट में सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा (JP Nadda) और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को भी जीत की बधाई दी.
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने असम में दोबारा NDA पर दोबारा विश्वास जताने के लिए PM मोदी ने जनता का आभार जताया है. असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को बधाई दी है. तमिलनाडु में DMK की जीत के लिए एम के स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री और पिनराई विजयन को भी बधाई दी है.