Weather Today: पहाड़ों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी बारिश

Weather Today: मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते मंगलवार को जम्मू - कश्मीर (Jammu and Kashmir), हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मंगलवार सुबह दिल्ली और NCR सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई.