Weather Today; इन इलाकों में दो दिन होगी तेजी बारिश-बर्फबारी, IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्‍ली-NCR समेत उत्‍तर भारत (North India) के कई इलाकों में सोमवार को मौसम फिर बदल गया. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 और 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्‍तराखंड (Uttarakhand) में ताजा बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी अंत तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की उम्‍मीद कम है. इसके साथ ही उत्‍तर भारत के मैदानी राज्‍यों में सोमवार को हल्‍की बारिशय की संभावना है.