देश में सरकार की कमाई अलग-अलग तरीकों से होती है. इसमें एक तरीका टोल कलेक्शन भी है. देशभर में फैले टोल प्लाजा के नेटवर्क से सरकार करोड़ो रुपए कमाती है. सरकार की ओर से टोल प्लाजा पर आम लोगों से करोड़ों रुपए का टोल टैक्स कलेक्ट किया जाता है. इसकी जानकारी सरकार ने लोकसभा में एक सेशन के दौरान दी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 20 मार्च को लोकसभा में दी जानकारी दी. सरकार ने बताया कि पिछले 5 साल में टोल कलेक्शन के तौर पर सरकार की देश के टॉप हाई-वे से कुल 13988 करोड़ रुपए की कमाई हुई है. यहां जानिए कि कमाई के लिहाज से देश के टॉप-5 हाईवे कौन-से हैं और इन हाईवे से सरकार की कितनी कमाई होती है?
1/5गुजरात के NH-48 के वडोदरा-भरूच हिस्से पर लगा भरथना प्लाजा देश का सबसे ज्यादा कमाई वाला हाई-वे है. सरकार ने बीते 5 साल में यहां से 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स वसूला है. FY24 में सरकार ने यहां से 472.65 करोड़ रुपए वसूले हैं.
2/5राजस्थान से शाहजहांपुर टोल प्लाजा दूसरे नंबर पर आता है. सरकार की ओर से दिए गए डाटा के मुताबिक, 5 साल में यहां से 1884.46 करोड़ रुपए का टोल टैक्स वसूल किया गया है.
3/5तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल के NH-16 के धनकुनी खड़गपुर खंड पर स्थित जलाधुलागोरी प्लाजा है. 5 साल में सरकार ने इस राजमार्ग से 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स वसूल किया है.
4/5चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश में पड़ने वाला बाराजोड़ प्लाजा है. 5 साल में यहां से 1480 करोड़ रुपए की टैक्स की कमाई हुई है. ये NH-19 इटावा-चाकेरी (कानपुर) पर स्थित है.
5/5अगला नंबर श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ने वाला NH-44 के पानीपत-जालंधर खंड पर स्थित घरौंदा टोल प्लाजा का है. यहां से सरकार की 1300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई हुई है.