प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के तुमकुर (Tumakuru) में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त के रूप किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए. साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को भी कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया.
1/8प्रधानमंत्री ने 8 करोड़वें किसान के खाते में पैसा जमा किया. इस कार्यक्रम में ही एकसाथ देश के 6 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए.
2/8पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा जारी करने के साथ ही पीएम मोदी ने कृषि के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले किसानों को कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किया. इस बार उत्तराखंड को कृषि कर्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
3/8इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों के कारण भारत में मसालों के उत्पादन और निर्यात में काफी बढ़ोतरी हुई है. भारत में मसाला उत्पादन 25 लाख टन से अधिक बढ़ा है और एक्सपोर्ट भी करीब 15 हज़ार करोड़ से बढ़कर लगभग 19 हज़ार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है.
4/8प्रधानमंत्री ने कहा कि बागबानी के अलावा दाल, तेल और मोटे अनाज के उत्पादन में भी दक्षिण भारत का हिस्सा अधिक है. भारत में दाल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बीज हब बनाए गए हैं, जिनमें से 30 से अधिक सेंटर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में ही हैं.
5/8पीएम मोदी ने कहा कि फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार तीन स्तरों पर काम कर रही है. पहला- गांवों में मछलीपालन को बढ़ावा, मछुवारे को आर्थिक मदद. दूसरा- ब्लू रिवोल्यूशन स्कीम के तहत नावों का आधुनिकीकरण और तीसरा- मछली के व्यापार और कारोबार से जुड़े आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना.
6/8PM Modi ने कहा कि मछलीपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा जा चुका है. मछली पालकों की सहूलियत के लिए बड़ी नदियों और समंदर में नए फिशिंग हार्बर बनाए जा रहे हैं. फिशिंग के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साढ़े 7 हज़ार करोड़ रुपए का विशेष फंड भी बनाया गया है.
7/8फिशिंग सेक्टर के आधुनिकीकरण के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया कि डीप सी फिशिंग के लिए मछुआरों की नावों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और ISRO की मदद से मछुआरों की सुरक्षा के लिए नेविगेशन डिवाइस नावों में लगाए जा रहे हैं. तमिलनाडु और कर्नाटका के अनेक किसानों को इसका लाभ लेते हुए देखा है.
8/8प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और इसके नतीजे भी दिखाई देने लगे हैं.