PM Modi Birthday: 2014 से 2024 तक... 11 जन्मदिन पर कहां थे पीएम मोदी, क्या किया खास? एक क्लिक में जानें पूरी बात

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि हर बार एक नया संदेश और सौगात लेकर आता है/ 17 सितंबर को जब भी उनका जन्मदिन आता है, तब देशभर में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास से जुड़ी योजनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है. यही वजह है कि बीते एक दशक में मोदी का जन्मदिन महज़ एक व्यक्तिगत उत्सव से आगे बढ़कर राष्ट्र के लिए 'सेवा पर्व' का दिन बन चुका है. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्होंने हर जन्मदिन को जनता के साथ जोड़कर मनाया है. कभी स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की तो कभी स्वास्थ्य शिविर और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया. कभी बच्चों के लिए संवाद और नेत्र परीक्षण अभियान चलाया तो कभी कूनो नेशनल पार्क में चीतों को आज़ाद कराकर इतिहास रचा. इतना ही नहीं, कोविड काल में उनका जन्मदिन रिकॉर्ड वैक्सीनेशन ड्राइव का गवाह बना और 2024 में ओडिशा में 26 लाख घरों की सौगात से लाखों परिवारों के चेहरे खिल उठे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6