देशभर में फैले कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच सरकार देश के गरीब और किसानों की मदद के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है. इसके साथ ही उनको खाने से लेकर पैसों तक सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कर रहा है. ऐसे में अगर आपने भी पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM-kisan samman nidhi scheme) में अपना खाता खुलवा रखा है तो आपके खाते में सरकार की ओर से पैसे डाले जा रहे हैं. सरकार ने देश के 8 करोड़ को ध्यान में रखते हुए 16,146 करोड़ रुपए की पहली किस्त उनके खातों में भेजी जा चुकी है.
1/6अगर आपने अभी तक ये चेक नहीं किया है कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं तो अब आप इसको आसानी से चेक कर सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
2/6किसानों को सबसे पहले pmkisan.gov.in बेवसाइट को लॉग इन करना होगा. इसमें दिये गए ''फार्मर कार्नर'' वाले टैब में क्लिक करना होगा. इस टैब में किसानों को खुद को पीएम किसान योजना में पंजीकृत करने का विकल्प दिया गया है.
3/6इसके बाद में जिन भी किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं. सरकार की ओर से सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट अपलोड कर दी गई है. इतना ही नहीं आपके आवेदन की स्थिति क्या है. इसकी जानकारी किसान आधार नंबर/ अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर के जरिये भी मालूम कर सकते हैं.
4/6इसके अलावा अगर आप खुद को इस योजना से अपडेट रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप आपको इस लिंक pmkisan.gov.in पर क्लिक करना होगा. इसके अलावा आप इसे गूगल प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं.
5/6आपको सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं. इसके बाद में यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें. इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट.
6/6बता दें एक महीना पहले नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है, इसलिए अब नई सूची जारी की जाएगी. इससे पहले किसानों को अपना नाम सूची में जांचने और नए नाम जोड़ने का अवसर दिया गया है. तो आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.