त्यौहार और बाजार का नाता वैसे ही है जैसा कि रंग और पिचकारी का. एक दूसरे के बिना दोनों का काम चल नहीं सकता. यही वजह है कि होली से पहले देश भर के बाजार में रौनक देखने को मिल रही है. कारोबारियों का कहना है कि इस बार बच्चे प्लास्टिक की लंबी पिचकारी को खूब पसंद कर रहे हैं, तो बड़े लोगों में मोदी मास्क की खास डिमांड देखने को मिली रही है. आइए तस्वीरों में देखें कि होली से पहले बाजारों में क्या हलचल चल रही है.
1/6गुवाहाटी के फैंसी बाजार में सड़क के किनारे एक बच्ची रंग बेच रही है. इस बार लोग रंग से अधिक अबीर और गुलाल खरीद रहे हैं (फोटो- एएनआई).
2/6कोलकाता में एक दुकानदार होली से पहले ग्राहकों को पिचकारी चलाकर दिखा रहा है. समय के साथ-साथ पिचकारियां भी काफी बदल गई हैं (फोटो- आईएएनएस).
3/6इस बार होली खेलने के लिए युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मास्क की डिमांड बहुत अधिक है. रांची के एक बाजार में दुकानदार मोदी मास्क को बेचता हुआ. ये मास्क 40 रुपये से लेकर 225 रुपये तक में मिल रहा है.
4/6बच्चों में भी इस बार तरह तरह के मास्क का क्रेज बहुत अधिक है. आमतौर पर वे छोटा भीम और जानवरों के मास्क पसंद कर रहे हैं (फोटो- आईएएनएस).
5/6पहले आमतौर पर होलिका दहन में सिर्फ लकड़ी जलाई जाती थी, लेकिन अब साथ ही होलिका की मूर्तियों का चलन भी तेजी से बढ़ा है. भोपाल के बाजार में मूर्तियां 1000 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक में बिक रही हैं. (फोटो- एएनआई)
6/6पटना के एक बाजार में होली से पहले खरीदारी करते हुए लोग (फोटो- आईएएनएस).