ICSE 10th 12th Exam Centre Update: ICSE बोर्ड के दसवीं और बारवीं के स्टूडेट्स के लिए बड़ी खबर है. ICSE के कई स्टूडेंट्स लॉकडाउन की वजह से दूसरे शहर या फिर किसी दूसरे स्टेट में फंसे हुए हैं, जिसकी वजह से उनके मां-बाप ने बच्चों के एग्जाम सेंटर बदलने की रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसको काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने स्वीकार कर लिया है.
1/5CISCE ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि जिन भी स्टूडेंट्स ने एग्जाम सेंटर बदले जाने की रिक्वेस्ट भेजी थी उनका एग्जाम सेंटर अब आसानी से बदल जाएगा और वह अपने बचे हुए एग्जाम दे पाएंगे.
2/5CISCE ने नोटिस में लिखा है कि कई स्कूलों और पैरेंट्स ने बोर्ड के पास एग्जाम सेंटर बदले जाने की रिक्वेस्ट भेजी थी. लॉकडाउन के कारण कई बच्चे उस शहर में नहीं हैं जहां उन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था. इस समय चल रहे हालात और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सीआईएससीई ने सेंटर बदलने का विकल्प देने का फैसला किया है.
3/5इसके साथ ही बोर्ड ने कहा है कि स्टूडेंट्स जिस शहर/जिले या फिर राज्य में हैं, वहां के आईसीएसई स्कूल में बचे पेपर्स की परीक्षा दे सकते हैं. अब उनको एग्जाम देने के लिए अपने शहर वापस जाने की जरूरत नहीं हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें रिक्वेस्ट भेजनी होगी.
4/5जो भी स्टूडेंट्स अपना सेंटर बदलना चाहते हैं उनको उस स्कूल में रिक्वेस्ट/एप्लीकेशन भेजें जहां आपने परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था. इस रिक्वेस्ट को आपको 7 जून तक भेजना होगा. इसके अलावा सेंटर बदलने के लिए कोई भी एक्सट्रा फीस देने की जरूरत नहीं है.
5/5इसके साथ ही बोर्ड ने बताया है कि 1 जुलाई से परीक्षाएं कैसे कराई जाएंगी, इसे लेकर जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे. बोर्ड के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए आप इस लिंक पर https://cisce.org//UploadedFiles/PDF/press%20release%2030%20MAY%202020.pdf क्लिक कर सकते हैं.