क्या आपने अभी तक अपने राशन कार्ड (Ration Card) को आधार से लिंक नहीं कराया है...? तो आज ही लिंक करा लें क्योंकि 30 सितंबर के बाद जिन भी लोगों का राशनकार्ड आधार (How to link Ration card to Aadhaar) से लिंक नहीं होगा उनको राशन मिलने में परेशानी हो सकती है. अब आप घर बैठे अपने आधार को राशन कार्ड से लिंक करा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे लिंक करा सकते हैं- (Image:Reuters)
1/5देशभर में फैले कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख को आगे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय (Food Ministry) ने बताया है कि जिन भी लोगों ने 30 सितंबर तक अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो उनको राशन नहीं दिया जाएगा. (Image:Reuters)
2/5सबसे पहले आपको आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट- uidai.gov.in पर जाएं. इसके बाद यहां 'Start Now' ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अपनी एड्रेस डिटेल- जिला और राज्य भरें. उपलब्ध विकल्पों में से 'Ration Card' बेनिफिट टाइप का चयन करें. 'Ration Card' स्कीम को चुनें. (Image:PTI)
3/5अब अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा. OTP भरें. इसके बाद स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन नजर आएगा. इसे पोस्ट करें, आपका आवेदन वेरिफाइ हो जाएगा और सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक्ड हो जाएगा. (Image:ZeeBiz)
4/5बता दें देश में एक जून से 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' शुरू हो चुकी है. इस योजना के तहत अब आप किसी भी राज्य में रहकर राशन खरीद सकते हैं. यानी आपको कहीं भी खाने के सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव में पहले से ही ये योजना लागू है. (Image:Reuters)
5/5मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कुल 23.5 करोड़ राशन कार्ड्स में से 90 फीसदी राशन कार्ड ही आधार से लिंक है. 80 करोड़ लाभार्थी परिवार में से कम से कम किसी एक सदस्य का आधार राशन कार्ड से लिंक किया जा चुका है. (Image:Reuters)