देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) को अब 31 मई 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4 के लिए नई गाडलाइन जारी कर दी है. इस गाइडलाइन में पहले की तुलना में राज्यों को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं.लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) में कोरोनावायरस (coronavirus) के पांच जोन बनाने की बात कही गई है. यह रेड, ग्रीन, ऑरेंज, बफर और कन्टेन्मेंट जोन कहलाएंगे. इन जोनों में किस तरह की रियायत दी जानी है इसको लेकर राज्य सरकारें फैसला करेंगी. दिल्ली सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन में बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. उन्होंने बस, ऑटो, टैक्सी सहित परिवहन के अन्य साधनों को शर्तों के साथ चलाने की अनुमति दे दी है. सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस पूरी क्षमता से खोल दिए जाएंगे. सभी मार्केट भी खोले जाएंगे.
1/6दिल्ली सरकार (Delhi govt) की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार को भेजे गए ज्यादातर सुझावों को केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन में शामिल किया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि पिछले लॉकडाउन के चलते मिले समय में दिल्ली में कोरोना से लड़ाई के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है. हमने अपने हेल्थकेयर सिस्टम को पहले से कहीं बेहतर बनाया है. लेकिन अब समय आ गया है कि लोगों को लॉकडाउन में कुछ राहत दी जाए. गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी.
2/6मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले ज्यादा हैं लेकिन लगातार लोग ठीक हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक 45 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं. हम कोरोना को हराने में सफल होंगे, इसका मुझे पूरा विश्वास है.
3/6ये सेवाएं शुरू की गई हैं
स्टोट कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन दर्शन नहीं जा सकेंगे. ऑटो, ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा एक यात्री के साथ चल सकेंगे टैक्सी, कैब दो लोगों के साथ चल सकेंगे ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा दो यात्रियों के साथ चलेंगे हर सवारी उतरने के बाद गाड़ी को सेनेटाइज करना होगा कार पूलिंग की अनुमति नहीं एक बस में 20 लोग ही चल सकेंगे कारें 2 यात्रियों के साथ और मोटरसाइकिल बिना किसी को पीछे बिठाए चलेंगी. मार्केट कॉम्पलेक्स ऑड और इवेन के तहत खुलेगी बाहर से कर्मचारी नहीं लाए जा सकेंगे. कंटेनमेंट जोन में कुूछ भी नहीं खोला जाएगा.
4/6कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. इसका तीसरा चरण रविवार को समाप्त हो गया. इसी बीच लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी गई. लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक चलेगा. इस संबंध में रविवार शाम को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने एक आदेश जारी किया. इसमें कहा गया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है.
5/6दिल्ली में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही बसों में सिर्फ 20 लोग यात्रा कर सकेंगे. ऑटो और टैक्सी में सिर्फ एक यात्री को जाने की अनुमति होगी. बसों में चढ़ने से पहले यात्री को सेनेटाइज किया जाएगा. साथ ही उसका टैम्प्रेचर भी चेक होगा.
6/6Lockdown4 में केंद्र सरकार ने ज्यादातर अधिकार राज्य सरकारों को दिए हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके के कहा है कि Lockdown 4.0 में किस तरह की रियायतें दी जाएं इस पर वो सोमवार शाम 8 बजे राज्य के आम लोगों से बात करेंगे.