&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में एक बार फिर कच्चे तेल के दाम में उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव 3.71 फीसदी से बढ़कर 75.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इसके अलावा WTI Crude की कीमत में 4.21 फीसदी का उछाल आया है और उसकी कीमत 71.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. बता दें कि कच्चे तेल में उछाल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पड़ता है. आइए जानते हैं कि सोमवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें क्या हैं.
कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत में उछाल के बाद देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. बता दें कि देश की प्रमुख तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने आज फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आज लगातार 25वां दिन है, जब तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
a
शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
गुरुग्राम 95.90 87.11
गाजियाबाद 95.29 86.80
Indian Oil के ग्राहक अपने फोन से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज सेंड करने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा रेट्स भेज दिए जाएंगे. ठीक इसी तरह BPCL के ग्राहक अपने फोन से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं.
तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय रेट्स के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की दरों में उतार-चढ़ाव करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा ऑइल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि Indian Oil की तरफ से रोजाना की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है.