Petrol-Diesel Price: 9 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में पेट्रोल ₹99.51, डीजल ₹92.49 लीटर पहुंचा

Petrol Diesel price hiked: कीमतों में शनिवार को 95 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 15 मई को 90 पैसे/लीटर और 19 मई को कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
Petrol-Diesel Price: 9 दिनों में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में पेट्रोल ₹99.51, डीजल ₹92.49 लीटर पहुंचा

नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGPT)

Petrol Diesel price hiked: देश में पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगे हो गए हैं. कीमतों में शनिवार को 95 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. ये 9 दिन में तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 15 मई को 90 पैसे/लीटर और 19 मई को कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 9 दिन में तीसरी बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर 95 पैसे/लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पिछले मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे. इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए थे.

* दिल्ली में पेट्रोल₹99.51 प्रति लीटर (+₹0.87) और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर (+₹0.91) हुए

* मुंबई में पेट्रोल ₹108.49 प्रति लीटर (+₹0.90) और डीजल ₹95.02 प्रति लीटर (+₹0.94) हुआ

* कोलकाता में ₹110.64 प्रति लीटर (+₹0.94) और ₹97.02 प्रति लीटर (+₹0.95) दर्ज

* चेन्नई में पेट्रोल ₹105.31 प्रति लीटर (+₹0.82 और डीजल ₹96.98 प्रति लीटर (+₹0.87)

* 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है

पेट्रोल की कीमतें

* दिल्ली: ₹99.51 प्रति लीटर (+₹0.87)
* कोलकाता: ₹110.64 प्रति लीटर (+₹0.94)
* मुंबई: ₹108.49 प्रति लीटर (+₹0.90)
* चेन्नई: ₹105.31 प्रति लीटर (+₹0.82)

डीज़ल की कीमतें

* दिल्ली: ₹92.49 प्रति लीटर (+₹0.91)
* कोलकाता: ₹97.02 प्रति लीटर (+₹0.95)
* मुंबई: ₹95.02 प्रति लीटर (+₹0.94)
* चेन्नई: ₹96.98 प्रति लीटर (+₹0.87)

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है. ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं. इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है.

रसोई गैस की कीमत पर क‍िसी तरह का अपडेट नहीं

तेल कंपन‍ियों ने एलपीजी (LPG) के दाम को लेकर क‍िसी तरह का अपडेट जारी नहीं क‍िया है. 14 कि‍लो वाला एलपीजी का स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में पुराने ही दाम 913 रुपये पर म‍िलेगा. प‍िछले द‍िनों पेट्रोल-डीजल के साथ कंपन‍ियों ने सीएनजी के दाम में भी इजाफा क‍िया था.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6