&format=webp&quality=medium)
पेट्रोल डीजल के दाम में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. (प्रतीकात्मक)
Petrol Diesel price hiked: देश में पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगा हो गया है. कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. ये 5 दिन में दूसरी है जब पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाया गया है, इससे पहले 15 मई को ही कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
* पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर 90पैसे/लीटर की बढ़ोतरी
* पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने करीब ₹3 प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे
* दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर
* मुंबई में पेट्रोल ₹107.59 और डीजल ₹94.08 प्रति लीटर हुआ
* कोलकाता में पेट्रोल ₹109.70 और डीजल ₹96.07 प्रति लीटर दर्ज
* चेन्नई में पेट्रोल ₹104.49 और डीजल ₹96.11 प्रति लीटर
* 5 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है
* दिल्ली : ₹98.64 प्रति लीटर (+87 पैसे)
* कोलकाता : ₹109.70 प्रति लीटर (+96 पैसे)
* मुंबई : ₹107.59 प्रति लीटर (+91 पैसे)
* चेन्नई : ₹104.49 प्रति लीटर (+82 पैसे)
* दिल्ली : ₹91.58 प्रति लीटर (+91 पैसे)
* कोलकाता : ₹96.07 प्रति लीटर (+94 पैसे)
* मुंबई : ₹94.08 प्रति लीटर (+94 पैसे)
* चेन्नई : ₹96.11 प्रति लीटर (+86 पैसे)
इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है. ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं. इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है.
यही सबसे बड़ा सवाल है.
अगर:
तो तेल कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना बनी रह सकती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत के लिए 100 डॉलर वाला crude लंबे समय तक टिकना बड़ा आर्थिक दबाव पैदा कर सकता है.
इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल का भाव कंट्रोल करने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी. पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी. केंद्र सरकार एक लीटर पेट्रोल पर कुल 21.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूलती थी. कटौती के बाद यह 11.90 रुपए रह गई थी. वहीं, एक लीटर डीजल पर कुल सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 17.8 रुपए से घटकर 7.8 रुपए पर आ गई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल की अपील की थी. पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए.