पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज हुई सबसे अधिक बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्‍या है भाव

Petrol-Diesel की कीमतों में इस महीने आज सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है. दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें 49 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 69.75 रुपये पहुंच गई हैं
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज हुई सबसे अधिक बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्‍या है भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज फिर दिया झटका, ज‍ानिए आज क्‍या हैं भाव (फाइल फोटो)

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी है. 13 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस महीने सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है. दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें 49 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 69.75 रुपये पहुंच गई हैं. वहीं, डीजल के दाम में भी 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और यह 63.69 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया है. क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 7 जनवरी से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही हैं.

ये रहे चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.75 रुपये, 71.87 रुपये, 75.39 रुपये और 72.39 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 63.69 रुपये, 65.46 रुपये, 66.66 रुपये और 67.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

7 जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला हुआ शुरू

Add Zee Business as a Preferred Source

Petrol Diesel Price Today
आपको बता दें 1 जनवरी को पेट्रोल के रेट में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी. दो और तीन जनवरी को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चार जनवरी को 21 पैसे और फिर 5 जनवरी को 15 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता हुआ. इसके बाद छह जनवरी को कीमत स्थिर रहीं, जबकि 7 जनवरी को कीमतें पहली बार बढ़ी. इसके बाद 8 और 9 जनवरी को पेट्रोल और डीजल पुराने स्तर पर ही बने रहे. उसके बाद से दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है.

दिल्‍ली-एनसीआर में ये रहे पेट्रोल-डीजल के भाव
दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.77 रुपये, 69.64 रुपये, 71.02 रुपये और 70.80 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इन चारों शहरों में डीजल के दाम तीसरे दिन की वृद्धि के बाद क्रमश: 63.17 रुपये, 63.04 रुपये, 64.00 रुपये और 63.78 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव
देश कुछ अन्य प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनउ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 65.96 रुपये, 69.65 रुपये, 73.87 रुपये, 68.72 रुपये, 72.79 रुपये और 70.40 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इन छह शहरों में डीजल नई वृद्धि के बाद क्रमश: 60.66 रुपये, 63.06 रुपये, 66.94 रुपये, 64.89 रुपये, 64.94 रुपये और 65.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Pump

क्रूड ऑयल की चाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में कच्चे तेल में जारी तेजी थम गई और इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का मार्च अनुबंध 1.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 60.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमैक्स) पर 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 51.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. बीते सप्ताह ब्रेंट क्रूड का भाव 62 डॉलर से ऊपर और डब्ल्यूटीआई का भाव 53 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था.

क्‍या कहते हैं एनर्जी एक्‍सपर्ट
ऊर्जा विशेषज्ञ के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर तकरीबन 10 दिन बाद देखने को मिलता है. इसका मतलब है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद कम है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6