&format=webp&quality=medium)
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए और डीजल 70.63 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा. (PTI)
अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. इसका फायदा घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में मिलना चाहिए. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों (Oil Marketing companies) ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. पिछले पांच दिनों में डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी. लेकिन, आज डीजल का भाव भी स्थिर है. हालांकि, पेट्रोल (Petrol Price) में पिछले 8 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए और डीजल 70.63 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा.
सितंबर में 1.19 रुपए सस्ता हुआ है पेट्रोल
अगस्त में पेट्रोल की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली थी. हालांकि, सितंबर के महीने में इसमें थोड़ी नरमी आई है. अगस्त में पेट्रोल 1.65 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ था. वहीं, 10 सितंबर के बाद से पेट्रोल के भाव 1.19 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है. अभी भी पेट्रोल की कीमतें काफी ज्यादा हैं. कई राज्यों में भारी टैक्स के कारण भी अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं.
बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली
पेट्रोल -81.06 रुपए, डीजल- 70.63 रुपए
मुंबई
पेट्रोल-87.74 रुपए, डीजल- 77.04 रुपए
चेन्नई
पेट्रोल- 84.14 रुपए, डीजल- 76.10 रुपए
कोलकाता
पेट्रोल- 82.59 रुपए, डीजल- 74.15 रुपए
रांची
पेट्रोल- 80.73 रुपए, डीजल- 74.75 रुपए
बेंगलुरु
पेट्रोल- 83.69 रुपए, डीजल- 75.81 रुपए
पटना
पेट्रोल- 83.73 रुपए, डीजल- 76.24 रुपए
चंडीगढ़
पेट्रोल- 77.99 रुपए, डीजल- 70.33 रुपए
लखनऊ
पेट्रोल- 81.48 रुपए, डीजल- 71.05 रुपए
नोएडा
पेट्रोल- 81.58 रुपए, डीजल- 71.14 रुपए
ऐसे चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.