Petrol-Diesel Price Today- 2.28 रुपए/लीटर सस्ता हुआ डीजल, चेक करें आज का रेट

देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी IOC ने बुधवार को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. 
Petrol-Diesel Price Today- 2.28 रुपए/लीटर सस्ता हुआ डीजल, चेक करें आज का रेट

सितंबर महीने में अब तक डीजल की कीमतों में 2.28 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है.

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Price Down) की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आई रिकवरी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कमजोरी ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों (Petrol-Diesel Price on 23 September 2020) में जारी कटौती को रोक दिया है. देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी IOC ने बुधवार को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया.

गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी. वहीं, डीजल 15 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था. बता दें, सितंबर महीने में अब तक डीजल की कीमतों में 2.28 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है.

बड़े शहरों में आज के पेट्रोल डीज़ल के नए दाम
दिल्ली

पेट्रोल 81.06 रुपए, डीज़ल 71.28 रुपए प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल 87.74 रुपए, डीज़ल 77.74 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल 82.59 रुपए, डीज़ल 74.80 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल 84.14 रुपए, डीज़ल 76.72 रुपए प्रति लीटर
नोएडा
पेट्रोल 81.58 रुपए, डीजल 71.69 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ
पेट्रोल 81.48 रुपए, डीज़ल 71.61 रुपए प्रति लीटर
पटना
पेट्रोल 73.73 रुपए, डीज़ल 76.80 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़
पेट्रोल 77.99 रुपए, डीज़ल 70.97 रुपए प्रति लीटर

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल
डीज़ल के नए दाम-पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

हर दिन 6 बजे तय होते हैं रेट्स
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6