सस्ता हुआ डीजल, लगातार 5वें दिन गिरे दाम, जानिए कितना है 1 लीटर पेट्रोल का भाव

सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार पांचवे दिन डीजल की कीमतों में नरमी की है. हालांकि, पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
सस्ता हुआ डीजल, लगातार 5वें दिन गिरे दाम, जानिए कितना है 1 लीटर पेट्रोल का भाव

राजधानी दिल्ली में सोमवार 21 सितंबर 2020 को 1 लीटर पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. (PTI)

सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार पांचवे दिन डीजल की कीमतों में नरमी की है. हालांकि, पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. आज भी पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी में डीजल (diesel rate today) 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 71.43 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, 1 लीटर पेट्रोल (petrol price today) का भाव 81.14 रुपए है.

राजधानी दिल्ली में सोमवार 21 सितंबर 2020 को 1 लीटर पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में आज भी पेट्रोल का भाव 81.14 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, डीजल के भाव में आज 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. डीजल अब 71.43 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है.

मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार दूसरे दिन मुंबई में पेट्रोल का भाव 87.82 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है. यहां डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की कमी ​हुई है. एक लीटर डीजल का नया भाव अब 77.97 रुपए हो गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का भाव आज भी 82.67 रुपए पर बना हुआ है. वहीं, 1 प्रति लीटर डीजल के दाम में 15 पैसे की गिरावट आई है, दाम 74.94 रुपए पहुंच गए हैं.

चेन्नई में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल का भाव 84.21 रुपए प्रति लीटर है. डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है. अब यहां एक लीटर डीजल का नया भाव 76.85 रुपए पहुंच गया है.

बेंगलुरु और नोएडा में भी पेट्रोल के दाम स्थि​र हैं. दोनों शहरों में आज पेट्रोल के भाव क्रमश: 83.78 रुपए और 84.14 रुपए प्रति लीटर है. नोएडा में आज डीजल का नया भाव 71.81 रुपए प्रति लीटर है. बेंगलुरु में आज डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 75.64 रुपए पर आ गया है.

आगे और मिल सकती है राहत
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में नरमी जारी है, जिसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है. आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आने की उम्‍मीद है. क्‍योंकि कोरोना (Coronavirus) का कहर के कारण कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जो कि जून के बाद का सबसे निचला स्तर है.

इस तरह चेक करें 42 शहरों का भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

रोजाना बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6