&format=webp&quality=medium)
कॉल ड्रॉप मामले में कंपनियों पर 58 लाख रुपये की लगी पेनाल्टी (फाइल फोटो)
संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कॉल ड्रॉप पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए गए हैं. BSNL तथा Idea सहित विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर्स पर 58 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है. उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी.
सिन्हा ने कहा कि कॉल ड्राप दर संबंधी मानकों का पालन नहीं करने पर जून 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान BSNL पर 4 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई जबकि इसी दौरान Idea पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया. उन्होंने कहा कि मार्च 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान बीएसएनएल, आइडिया, टाटा और टेलीनॉर पर जुर्माना लगाया गया.

सर्विस प्रोवाइडर्स पर ये जुर्माने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने लगाए हैं. उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे में सुधार के साथ स्थिति में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में लगातार निगरानी की जाती है. सिन्हा ने कहा कि कुछ जगहों पर लोग रेडिएशन की आशंका जताते हुए मोबाइल टॉवर लगाए जाने का विरोध करते हैं. इससे भी आधारभूत ढांचा विकसित करने में बाधा आती है.