&format=webp&quality=medium)
संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) आज सोमवार से शुरू हो रहा है. शुरुआत 21 अगस्त तक चलने वाले इस सेशन के दौरान कई अहम बिलों पर चर्चा होनी है. इस बीच सरकार कई पेंडिंग बिलों पर भी चर्चा करेगी. सरकार का खास ध्यान Income Tax Bill 2025 पर है, जिसे बजट सत्र में 13 फरवरी को लोकसभा में पेश किया गया था. वहीं दूसरी ओर मॉनसून सत्र में विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमला, बिहार मतदाता सूची, और भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम शामिल हैं. ऐसे में 32 दिनों तक चलने वाला ये मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार होने की उम्मीद है.
मानसून सत्र के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचने पर सबसे पहले मीडिया को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि मानसून सत्र नवीनता का प्रतीक है. ये राष्ट्र के लिए वजय उत्सव का प्रतीक है. पहली बार ISS पर तिरंगा लहराया. मैं जब कहता हूं कि सत्र राष्ट्रगौरव और विजयोत्सव का रूप है तो स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराना गौरव का पल है. ये यात्रा साइंस टेक्नोलॉजी के लिए नया उत्साह भरने वाली रही है. मानसून सत्र में लोकसभा-राज्यसभा दोनों सदन एक स्वर से जुड़ेंगी. एक सुर से यशगान होगा.
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया ने भारत का पराक्रम देखा. दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का सामर्थ्य देखा. 22 मिनट में सारे टारगेट जमींदोज किए. ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सफल रहा. भारत ने आतंकियों को करारा जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने लक्ष्य हासिल किया. इसमें मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति का नया स्वरूप दिखा है.
बम, बंदूक के ऊपर हमारा संविधान विजयी हो रहा है. जो जोन पहले देश के लिए रेड जोन थे, वो अब देश के लिए ग्रीन जोन बनते जा रहे हैं. नक्सलवाद का दायरा सिकुड़ रहा है. जल्द ही नक्सलियों से मुक्ति मिलेगी. इस सत्र में देश के इस गौरवगान के पूरा देश सुनेगा और हर सांसद से सुनेगा. पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के जिन-जिन लोगों से मिलना होता है, उनमें मेड इन इंडिया के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है. संसद एक सुर में विजय के भाव से प्रकट करेगी तो देशवासियों को प्रेरणा मिलेगी. साथ ही जो रिसर्च, इनोवेशन हो रही है, जो डिफेंस इक्विपमेंट बन रहे हैं, उन्हें में मजबूती मिलेगी.
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले हम दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, लेकिन आज भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है. भारत दुनिया के मंच पर अपनी तरक्की से दस्तक दे रहा है. एक जमाना था, जब महंगाई दर डबल डिजिट में होती थी, आज 2% के पास है, इससे सामान्य आदमी की जीवन में राहत है. लो इन्फ्लेशन के साथ हाई ग्रोथ अच्छी विकास यात्रा की दिशा है.