&format=webp&quality=medium)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना चाहेगा भारत. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
World Test Championship 2021-23 Points Table: केनिंग्टन ओवल के मैदान पर सोमवार को भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त भी बना ली है. यहां से एक बात और पक्की हो गई है कि भारतीय टीम अब सीरीज हार नहीं सकती है. इंग्लैंड अगर आखिरी मुकाबले को जीतती है तो सीरीज बराबरी पर खत्म हो सकती है, नहीं तो टीम इंडिया इंग्लैंड से यह सीरीज जीतकर ही भारत लौटेगी.
चौथे टेस्ट मैच में भारत द्वारा दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 210 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत ने इस मैच को जीतने के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के अंकतालिका में भी अपना स्थान टॉप पर बना लिया है. मौजूदा समय में भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंकतालिका में 26 अंक है. वहीं 58.33 फीसदी पर्सेट ऑफ प्वाइंट (पीसीटी) हो गए हैं. उसके बाद पाकिस्तान और विंडीज हैं जिनके 12 अंक और 50 फीसदी पीसीटी हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में अब तक भारत ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें से 2 जीते, एक हारा और एक मैच ड्रॉ रहा है. मैचों के प्रदर्शन के आधार पर ही टीमों को नंबर बांटे जाते हैं. भारत जहां पहले नंबर पर है तो वहीं पाकिस्तान दूसरे और वेस्टइंडीज इस अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. इंग्लैंड के 14 पॉइंट हैं, लेकिन पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स सिर्फ 29.17 होने के कारण वह चौथे नंबर पर है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स का महत्व बहुत खास माना जाता है.
इससे पहले भी विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम साल 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर थी. लेकिन जून में साउथेम्प्टन में एकतरफा फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चैंपियन न्यूजीलैंड को घोषित कर दिया गया. भारत की कोशिश एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की होगी. इसके लिए टीम के खिलाड़ियों को लगातार दो साल तक बेहतर प्रदर्शन करना होगा.