मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट करंजा के उरण में पलट गई. इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि नीलकमल नाम की बोट में 110 से भी ज्यादा लोग सवार थे.