&format=webp&quality=medium)
LPG पर तेल कंपनियों को नुकसान (File Photo)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जून से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 42 रुपए बढ़ गए हैं. इसके अलावा, कोलकाता में 53.50 रुपए की वृद्धि की गई है. हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. अब साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस सिलेंडरों की कीमतों, फ्यूल सिक्योरिटी और तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान पर अहम जानकारी शेयर की है. पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) प्रति घरेलू सिलेंडर पर 650 रुपए का भारी घाटा सह रही हैं.
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि फिलहाल तेल कंपनियों की घरेलू एलपीजी पर 650 रुपए प्रति सिलेंडर की अंडर रिकवरी हो रही है.
क्या होती है अंडर रिकवरी
दिल्ली में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 42 रुपए बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है. वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3255.50 रुपए हो गई है.
11 रुपए बढ़ी FTL की कीमत
कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार ने एन्फोर्समेंट तेज कर दिया है. पिछले 4 दिनों में एलपीजी से जुड़े 6500 छापे मारे गए हैं, जिनमें 5 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 2 गिरफ्तारियां की गई हैं. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी में कटौती कर दी है. संशोधित दरें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं. हालांकि, घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.