Noida Labour Alert: उपद्रव किया तो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट! DM का सख्त आदेश, तय वेतन न देने पर भी होगी कार्रवाई

नोएडा में अब उपद्रव करना ठेकेदारों को पड़ेगा भारी...DM ने सख्त आदेश दिया है कि अगर मजदूरों ने हंगामा किया तो एजेंसी ब्लैकलिस्ट होगी.साथ ही अकुशल श्रमिकों के लिए ₹13,690 न्यूनतम वेतन अनिवार्य कर दिया गया है.तो जानिए नोएडा प्रशासन के नए नियम और वेतन की पूरी लिस्ट.
Noida Labour Alert: उपद्रव किया तो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट! DM का सख्त आदेश, तय वेतन न देने पर भी होगी कार्रवाई

अब नोएडा में श्रमिकों और ठेकेदारों के लिए नियम हुए सख्त (फोटो: जी बिजनेस)

नोएडा में हाल के प्रदर्शन और औद्योगिक तनाव के बीच प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ी बैठक हुई, जिसमें आउटसोर्सिंग एजेंसियों और संविदाकारों को साफ चेतावनी दी गई

जी बिजनेस के रिपोर्टर अंबरीश पांडे के मुताबिक अब अगर कोई श्रमिक उपद्रव करता है तो जिम्मेदारी सिर्फ कर्मचारी की नहीं.एजेंसी भी सीधे कार्रवाई के दायरे में आएगी.सबसे बड़ा सवाल क्या अब कंपनियां और ठेकेदार नियम तोड़ने से बच पाएंगे?

5 प्वाइंट में समझें पूरी बात

  • उपद्रव करने पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट
  • लाइसेंस तक रद्द हो सकता है
  • तय न्यूनतम वेतन देना अनिवार्य
  • वेतन सीधे बैंक खाते में देना होगा
  • नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन को सख्त कदम क्यों उठाने पड़े?

  • हाल ही में कर्मचारियों के प्रदर्शन किया
  • ट्रैफिक जाम किया
  • औद्योगिक गतिविधियों पर असर हुआ
  • ऐसे हालात में प्रशासन का फोकस
  • औद्योगिक शांति बनाए रखना

DM ने क्या-क्या बड़े निर्देश दिए?

  • जिलाधिकारी ने साफ कहा सभी संविदाकार शासन की गाइडलाइंस फॉलो करें
  • श्रमिकों का व्यवहार भी एजेंसी की जिम्मेदारी
  • उपद्रव पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट
  • सबसे बड़ा संदेश ये है कि अब जिम्मेदारी सीधे ठेकेदार पर तय होगी

क्या है नोएडा में न्यूनतम वेतन?

  • अकुशल श्रमिक-₹13,690
  • अर्धकुशल श्रमिक- ₹15,059
  • कुशल श्रमिक-₹16,868
noida

सरकार का आदेश

  • पूरा वेतन बैंक खाते में देना होगा
  • किसी भी तरह की कटौती या शोषण पर कार्रवाई

अगर नियम तोड़े तो क्या होगा?

  • प्रशासन ने साफ किया
  • एजेंसी ब्लैकलिस्ट
  • लाइसेंस निरस्त
  • कानूनी कार्रवाई
  • मतलब कि अब नियम तोड़ना भारी पड़ेगा

श्रमिक और कंपनियों के लिए क्या संदेश है?

  • DM ने कहा कि उद्योग, श्रमिक और नियोक्ता एक-दूसरे के पूरक हैं
  • अगर उद्योग रुकेगा तो सभी प्रभावित होंगे
  • तो इसलिए संतुलन जरूरी है

अफवाहों को लेकर क्या चेतावनी दी गई?

  • प्रशासन ने अपील की
  • किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
  • सही जानकारी पर भरोसा करें
  • कारण ये है कि अफवाह से हालात बिगड़ सकते हैं

एक नजर में समझें जरूरी बातें

पुलिस सत्यापन (Police Verification): जॉइनिंग के समय सभी श्रमिकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है

PF और ESI लाभ: भविष्य निधि (PF) और कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) की कटौती नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी

शिकायत केंद्र: किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 9411900251 जारी किया गया है

त्वरित निस्तारण: एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी विवाद या शिकायत का समाधान तुरंत किया जाए

कल में क्या बदलेगा?

  • ठेकेदारों की जवाबदेही बढ़ेगी
  • श्रमिकों को तय वेतन मिलने की संभावना बढ़ेगी
  • औद्योगिक क्षेत्रों में सख्ती बढ़ेगी
श्रेणी (Category)नियम और निर्देश
न्यूनतम वेतन (अकुशल)₹13,690 (प्रति माह अनिवार्य)
न्यूनतम वेतन (अर्धकुशल)₹15,059 (प्रति माह अनिवार्य)
न्यूनतम वेतन (कुशल)₹16,868 (प्रति माह अनिवार्य)
भुगतान का तरीकाकेवल बैंक खाते में (नकद भुगतान प्रतिबंधित)
श्रमिकों का आचरणउपद्रव या सड़क जाम करने पर कड़ी पाबंदी
ठेकेदार पर कार्रवाईउपद्रव होने पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट और लाइसेंस रद्द
प्रशासन का लक्ष्यऔद्योगिक शांति और श्रमिकों का सही वेतन सुनिश्चित करना

आपके लिए इसके मायने?

  • अगर आप श्रमिक हैं तो आपको पूरा वेतन मिलना चाहिए
  • अगर आप ठेकेदार हैं तो अब नियम तोड़ना मुश्किल
  • अगर आप कंपनी चलाते हैं तो compliance पर ध्यान जरूरी

अब क्या करें?

  • श्रमिक अपना वेतन और बैंक एंट्री चेक करें
  • ठेकेदार सरकारी गाइडलाइंस फॉलो करें
  • कंपनियां HR सिस्टम मजबूत करें

आपके काम की बात

आपको बता दें कि नोएडा में अब नियम साफ हैं कि उपद्रव या वेतन में गड़बड़ी हुई तो फिर सीधी कार्रवाई होगी.यानी अब सिस्टम में ढिलाई नहीं, सख्ती का दौर शुरू हो चुका है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या एजेंसी पर कार्रवाई हो सकती है

हां

Q2 क्या वेतन नकद दिया जा सकता है

नहीं, बैंक में देना होगा

Q3 क्या न्यूनतम वेतन तय है

हां

Q4 क्या लाइसेंस रद्द हो सकता है

हां

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6