नोएडा में चल रहे मजदूरों के बवाल के बाद सरकार और फैक्ट्री मालिकों के बीच एक समझौता हुआ है. इसमें सैलरी बढ़ाने, बोनस देने और किसी को नौकरी से न निकालने जैसी 8 बड़ी बातों पर मुहर लगी है. पुलिस और मंत्रियों का कहना है कि इस हंगामे के पीछे कुछ बाहरी लोगों और सोशल मीडिया अफवाहों का हाथ हो सकता है, जिसकी जांच चल रही है.