संगठन का अनुभव, जीत की गारंटी, जनरेशन शिफ्ट, दिग्गजों को पछाड़ जानें कैसे नितिन नबीन बने भाजपा के नए 'बॉस'

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. नितिन नबीन को नियुक्ति के साथ पार्टी ने न सिर्फ जनरेशनल शिफ्ट किया है बल्कि अनुभव और युवा जोश के संगम पर भरोसा जताया है.
संगठन का अनुभव, जीत की गारंटी, जनरेशन शिफ्ट, दिग्गजों को पछाड़ जानें कैसे नितिन नबीन बने भाजपा के नए 'बॉस'

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सभी चौंकाते हुए बिहार के PWD मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसी के साथ उनका जे.पी.नड्डा का उत्तराधिकारी बनना तय है क्योंकि, भाजपा की परिपार्टी है कि कार्यकारी अध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है. नितिन नबीन का नाम इस कारण भी चौंकाने वाला है क्योंकि इस पद के लिए धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज चौहान, सुनील बंसल, कैशव प्रसाद मौर्य जैसे दिग्गज नेताओं का नाम दौड़ में बताया था. लेकिन, जिस सरप्राइज एलिमेंट के लिए भाजपा जाना जाती है, वैसे ही पार्टी ने अनुभव और युवा जोश के संगम पर भरोसा जताया है.

युवा, संगठन और सरकार का एक्स फैक्टर

नितिन नबीन का जन्म 1980 में हुआ था, इसी साल भाजपा की स्थापना भी हुई थी. नितिन नबीन 45 साल के पास युवा होने के साथ-साथ संगठन और सरकार दोनों का लंबे अनुभव का एक्स फैक्टर भी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2006 से लगातार विधायक

  • नितिन नबीन साल 2006 से लगातार बिहार विधानसभा से विधायक हैं. फिलहाल बांकीपुर विधानसभा में पांचवी बार जीत दर्ज कर चुके हैं.
  • साल 2020 बिहार विधानसभा चुनाव ने बंकीपुर से 81,000 से ज्यादा और 2025 में 51,000 से ज्यादा वोटों से जीते थे.
  • 2005 में लालू यादव ने सार्वजनिक रूप से नितिन नबीन को हराने की चुनौती दी लेकिन वो 86,119 मतों से जीते थे.

संगठन कौशल, जीत की गारंटी

भाजपा ने नितिन नबीन की प्रभारी की क्षमता के रूप में क्षमता को परखा है. सिक्किम में चुनावी प्रभारी रहते हुए उत्तर पूर्व के इस राज्य में पहली बार कमल खिलाया और दो सीटें दिलाई थी.

  • छत्तीसगढ़ में नितिन नबीन को सह-प्रभारी और फिर प्रभारी के रूप में उनका काम बेहतरीन रहा है.
  • 2023 में भाजपा छत्तीसगढ़ में 54 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी. इस चुनाव में कांग्रेस काफी मजबूत मानी जा रही थी.
  • छत्तीसगढ़ की जीत की स्क्रिप्ट नितिन नबीन ने प्रभारी ओम माथुर के साथ लिखी थी.
  • 2024 लोकसभा चुनाव में नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे. इस चुनाव में 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती थी.
  • नितिन नबीन को संगठन के साथ-साथ सरकार चलाने का भी अनुभव है. बिहार सरकार में वह PWD मंत्री रहे हैं.

भाजपा में जनरेशनल शिफ्ट

नितिन नबीन को नियुक्ति के साथ भाजपा ने पीढ़िगत बदलाव यानी जनरेशनल शिफ्ट के भी संकेत दे दिए हैं. दरअसल शिवराज सिंह चौहान या मनोहर लाल खट्टर जैसे ओल्ड गार्ड्स को चुनने का मतलब है कि भाजपा अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रही है.

भाजपा से वैचारिक जुड़ाव

  • 45 साल के नितिन नबी को चुनकर भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि वह अगली पीढ़ी के नेताओं को तैयार कर रही है, जो अगले 10 से 15 सालों तक पार्टी को दिशा दे सकें.
  • नितिन नबीन का परिवार शुरू से ही संघ और भाजपा से जुड़ रहा है. उनके पिता नवी किशोर प्रसाद सिन्हा भी प्रतिष्ठित नेता थे.
  • नितिन नबीन 2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रह चुके हैं, इससे पता चलता है कि उनकी जड़े सगठन में कितनी गहरी है.

अगड़ा-पिछड़ा का मिश्रण

नितिन नबीन बिहार के कायस्थ समाज से आते हैं, यह भाजपा का कोर वोट बैंक हैं. पीएम मोदी ओबीसी समुदाय से आते हैं. इसके अलावा यूपी भाजपा अध्यक्ष भी ओबीसी (कुर्मी) समुदाय से हैं. नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर अगड़े और पिछड़े का राजनीतिक मिश्रण तैयार किया है. साथ ही जमीनी कार्यकर्ता को भी संदेश दिया है कि उन्हें बड़ा पद मिल सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: नितिन नवीन वर्तमान में किस पद पर हैं?

जवाब: नितिन नवीन बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास मंत्री हैं, साथ ही वे बांकीपुर से विधायक भी हैं.

सवाल: बीजेपी ने वरिष्ठ नेताओं की जगह नितिन नवीन को क्यों चुना?

जवाब: पार्टी नेतृत्व में 'जनरेशन शिफ्ट' चाहता था. नितिन नवीन युवा हैं, 5 बार के विधायक हैं और छत्तीसगढ़ व सिक्किम जैसे राज्यों में अपनी संगठनात्मक क्षमता साबित कर चुके हैं.

सवाल: नितिन नवीन का राजनीतिक अनुभव कितना पुराना है?

जवाब: वे 2006 में पहली बार पटना पश्चिम से विधायक बने थे, तब से वे लगातार 5 बार चुनाव जीत चुके हैं.

सवाल: संगठन में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या मानी जाती है?

जवाब: सिक्किम में बीजेपी का खाता खुलवाना और छत्तीसगढ़ में पार्टी की वापसी में प्रभारी के रूप में अहम भूमिका निभाना उनकी बड़ी उपलब्धियां हैं.

सवाल: नितिन नवीन किस समुदाय से आते हैं?

जवाब: नितिन नवीन कायस्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6