हाईवे के ढाबों पर खुलेंगे पेट्रोल पंप, नितिन गडकरी ने अधिकारियों से प्रपोजल पर काम करने को कहा
Petrol pump on Dhaba: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने अधिकारियों से नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले ढाबों पर पेट्रोल पंप खोलने के प्रस्ताव पर काम करने को कहा है.
ढाबों पर होगा शौचालय का भी इंतजाम. (Source: PTI)
ढाबों पर होगा शौचालय का भी इंतजाम. (Source: PTI)
Petrol pump on Dhaba: नेशनल हाईवे के किनारे बने ढाबों पर जल्द ही आपको खाने के साथ-साथ पेट्रोल पंप (Petrol Pump on Dhaba) भी मिलेगा. केंद्रीय मत्री नितिन गडकरी (Union Minister) ने इसके लिए अपने मंत्रालय के अधिकारियों को काम करने को कहा है.
ढाबा पर खुलेंगे पेट्रोल पंप
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से छोटे ढाबा मालिकों (Dhaba Owners) को नेशनल हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप (How to open Petrol Pump) और शौचालय बनाने की मंजूरी देने के प्रस्ताव पर काम करने को कहा है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने आगे कहा कि सरकारी अधिकारियों को त्वरित निर्णय लेना चाहिए क्योंकि निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी के कारण कई परियोजनाओं में देरी हो रही है.
गडकरी ने बताया कि उन्हें किसी ने एक मैसेज भेजकर कहा कि वह यात्रा कर रहा है और सड़क के 200-300 किलोमीटर के दौरान उसे एक भी शौचालय नहीं मिला.
मिनिस्टरी देगा अनुमति
मंत्री ने कहा कि लोग सड़क किनारे की जमीनों पर अतिक्रमण कर रहे हैं और ढाबे खोल रहे हैं. सुबह मैने अपने मंत्रालय (MoRTH) के अधिकारियों से कहा कि जिस तरह से NHAI पेट्रोल पंप के लिए NOC देता है, उसी तरह से हमें नेशनल हाईवे पर बने छोटे ढाबा मालिकों को पेट्रोल पंप और शौचालय खोलने के लिए अनुमति देने पर भी विचार करना चाहिए.
भूमि अधिग्रहण मुआवजे की राशि बढ़ी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बताया कि उनके मंत्रालय द्वारा लगातार रखी गई प्रगति पर नजर के कारण सड़कों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में काफी तेजी आई है. उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण के लिए उन्होंने मुआवजे की राशि को भी बढ़ा दिया है.
Nitin Gadkari Social Media Score
Scores | |
---|---|
Digital Listening Score | 72 |
Facebook Score | 65 |
Instagram Score | 68 |
YouTube Score | 67 |
Twitter Score | 66 |
Over all score | 68 |
10:01 PM IST