सड़क पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा! अप्रैल की पहली तारीख से महंगा हो गया टोल टैक्स, जान लें ताजा रेट

NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के लगभग सभी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से ज्यादा टोल टैक्स लगेगा. NHAI ने देर रात इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद आम लोगों के लिए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर चलना महंगा हो जाएगा.
सड़क पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा! अप्रैल की पहली तारीख से महंगा हो गया टोल टैक्स, जान लें ताजा रेट

नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है और नए वित्त वर्ष के शुरू होते ही आम लोगों की जेब पर जोर का झटका लगा है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने टोल दरों में बदलाव करने का ऐलान किया है. NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के लगभग सभी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से ज्यादा टोल टैक्स लगेगा. NHAI ने देर रात इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद आम लोगों के लिए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर चलना महंगा हो जाएगा. एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला लिया गया है.

हाई-वे और एक्सप्रेस-वे पर चलना महंगा

NHAI की ओर से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है. NHAI ने टोल दरों की समीक्षा के बाद दरों को बढ़ा दिया गया है. लखनऊ हाई-वे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, NH-9 और दिल्ली-जयपुर हाईवे जैसे हाई-वे शामिल हैं. बता दें कि एक ही साल NHAI की ओर से दो बार टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कितने बढ़ाया गया टोल टैक्स

ज्यादातर टोल टैक्स पर 5-10 रुपए के बीच टोल टैक्स बढ़ाया गया है. हालांकि ये रेट छोटे व्हीकल्स के लिए है और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए टोल टैक्स की राशि को बढ़ाकर 20-25 रुपए कर दिया है. लखनऊ-कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और बाराबंकी जैसे हाई-वे पर टोल टैक्स 5-10 और 20-25 रुपए की दर से बढ़ा है.

NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे महंगा

सराय काले खां से मेरठ तक कार/जीप का टोल 165 रुपए से बढ़ाकर 170 रुपए
लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए टोल टैक्स 275 रुपए
ट्रकों के लिए टोल टैक्स 580 रुपए
गाजियबाद से मेरठ आने वाले वालों को अब 70 की जगह 75 रुपए देने होंगे

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6