&format=webp&quality=medium)
NHAI RajmargYatra App: अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है. अब जल्द ही आपको पता चल सकेगा कि दो शहरों के बीच यात्रा करने पर सबसे कम टोल कहां लगेगा और कौन सा रूट आपके लिए सस्ता और स्मार्ट होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के ‘राजमार्गयात्रा ऐप’ में अगले महीने एक नई सुविधा जुड़ने जा रही है, जिसके जरिए यात्री यह जान पाएंगे कि किन दो स्थानों के बीच कौन-सा रूट सबसे कम टोल टैक्स वाला है.
IHMCL (Indian Highway Management Company Ltd) के आईटीएस चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर अमृत सिंह ने बताया कि जैसे अगर कोई दिल्ली से लखनऊ जाना चाहता है, तो उसके पास तीन विकल्प हैं-
ऐसे में ऐप इन तीनों रूट्स की तुलना करके टोल टैक्स के आधार पर सबसे सस्ता रास्ता सुझाएगा, जिससे यात्रियों को पैसे की बचत और प्लानिंग में सहूलियत होगी.
NHAI के एटीएमएस (Advanced Traffic Management System) डेटा से खुलासा हुआ है कि 21 से 23 जून के बीच 1.73 लाख ट्रैफिक उल्लंघन हुए, जिनमें से एक लाख से ज्यादा मामले दो और तीन पहिया वाहनों के प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने के थे. सरकार अब इन उल्लंघनों को ट्रैक कर रही है ताकि हाईवे पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके.
NHAI जल्द ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए बांदीकुई से जयपुर को जोड़ने वाले 67 किलोमीटर लंबे नए खंड को जनता के लिए खोल सकता है. 1,368 करोड़ रुपये की लागत से बना यह चार लेन वाला सेक्शन जुलाई मध्य तक यातायात परीक्षण के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. इससे दिल्ली से जयपुर का सफर और भी सुगम और तेज हो जाएगा.