नया अपडेट : अब इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के CoWin वैक्सीन सर्टिफिकेट में होगी पूरी जन्म तारीख

WHO के स्टैंडर्ड्स के मुताबिक इंटरनेशनल ट्रैवलर्स का DoB दर्ज करने का फॉर्मेट YYYY-MM-DD (Year-Month-Day)होगा.
नया अपडेट : अब इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के CoWin वैक्सीन सर्टिफिकेट में होगी पूरी जन्म तारीख

CoWin Vaccination Certificate Update : भारत से विदेश की यात्रा करनेवाले यात्रियों को उनके CoWin वैक्सीन सर्टिफिकेट में अब उनकी जन्म तारीख पूरी तरह से लिखी हुई मिलेगी. आवेदक की जन्म तारीख विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तय स्टैंडर्ड फॉर्मेट के मुताबिक मिलेगी.

पूरी जन्म तारीख का सर्टिफिकेट

समाचार एजेंसी ANI से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के CEO डॉ आरएस शर्मा के बातचीत में बताया कि, जिन लोगों ने कोविड -19 टीकों की दोनों खुराक ली हैं और विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनके पास उन्हें पूरी जन्मतिथि के साथ एक CoWin टीकाकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसा होगा फॉर्मेट

सर्टिफिकेट में जन्म तारीख "yyyy-mm-dd" (वर्ष-महीना-दिन) के फॉर्मेट का पालन करेगी. यह फॉर्मेट अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से तय मानकों के अनुसार होगी. डॉ शर्मा ने कहा, "चूंकि दुनिया धीरे-धीरे व्यापार और यात्रा के लिए खुल रही है, हम यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय यात्री तनाव मुक्त यात्रा कर सकें. यह नया फीचर और जन्म तरीख का फॉर्मेट अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए तय WHO मानकों के अनुसार "yyyy-mm-dd" प्रारूप में होगा.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

पहले सिर्फ साल किया जाता था दर्ज

उन्होंने बताया कि विदेश जानेवाले हर यात्री को अपने वैक्सीन सर्टिफिकेट को CoWin में अपडेट करने के लिए पासपोर्ट में दर्ज जन्मतारीख के अनुसार ही भरना होगा और नया सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल जन्म का वर्ष एकत्र किया है जो प्रमाण पत्र में एक व्यक्ति की आयु के रूप में दर्शाई जाती है.

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम ने 22 सितंबर को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के मेड इन इंडिया वर्जन को COVID-19 वैक्सीन की अपनी अपडेटेड लिस्ट में शामिल करने के लिए अपने नए यात्रा दिशानिर्देश जारी किए. कोविशील्ड को यह मंजूरी दरअसल भारत की ओर से अपनाए गए जोरदार दबाव के चलते देना पड़ा.