&format=webp&quality=medium)
NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आज यानी शनिवार, 14 जून 2025 को जारी कर सकती है. मध्य प्रदेश हाइकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सोमवार को ही इसकी अनुमति दे दी थी. बता दें कि कोर्ट ने उन 75 स्टूडेंट के रिजल्ट को अभी जारी नहीं करने को कहा है, जिन्होंने अव्यवस्था की शिकायत करते हुए याचिका दायर की है. बाकी सभी के रिजल्ट जारी करने के कहा गया है.
इस साल 22.7 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी. यह परीक्षा 4 मई को भारत के 557 शहरों और 14 विदेशी शहरों के 4750 केंद्रों पर हुई थी. NEET UG का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट(https://neet.nta.nic.in) पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ-साथ NEET UG 2025 की कट-ऑफ लिस्ट भी जारी होगी, जो मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए जरूरी होगी.
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
इस दौरान छात्रों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही परिणाम देखें. कई बार सोशल मीडिया पर चल रही फेक वेबसाइट के जाल में छात्र फंस जाते हैं. इसीलिए, किसी भी तरह के नोटिफिकेशन के लिए छात्र एनटीए की वेबसाइट को ही सर्च करें.
परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. एनटीए ने बताया कि सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक एनटीए वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं.