&format=webp&quality=medium)
NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी/MCC की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा/NEET UG 2022 काउंसलिंग राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आज 11 अक्टूबर, 2022 से शुरू कर दी गई है. विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं. नीट यूजी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल डीएमई एमपी के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, छात्र 12 अक्टूबर से नीट यूजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2022 तय की गई है. वहीं, स्टेट मेरिट लिस्ट 21 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जिसके बाद 28 अक्टूबर को ऑफिशियल वेबसाइट पर राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा होगी. जनरल कैटेगरी के छात्र का अपने मन पसंद कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए 620 से अधिक स्कोर होना चाहिए. चार राउंड में होगी काउंसलिंग
राउंड-1 काउंसलिंग का शेड्यूल
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
इस लिंक से करें आवेदन