&format=webp&quality=medium)
NEET 2026 पेपर लीक विवाद के बाद 3 मई को हुई नीट परीक्षा कैंसिल कर दी गई है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
NEET 2026 की परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. असल में पेपर लीक विवाद के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET) को रद्द कर दिया गया है.जी हां हाल ही में 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें अब दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी. जी हां परीक्षा रद्द मामले में राजस्थान से 13 संदिग्ध हिरासत में हैं और राजस्थान SoG कर रही है पूछताछ
राजस्थान में कथित तौर पर पेपर लीक होने की खबरों के बाद इस बड़ी धांधली की आशंका जताई गई थी.अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है.असल में सरकार का उद्देश्य परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकना है. इस अचानक आए फैसले से परीक्षार्थियों में निराशा तो है, लेकिन निष्पक्ष जांच के भरोसे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद भी जगी है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि भारत सरकार ने तय किया है कि इस मामले की पूरी और गहराई से जांच अब CBI करेगी. NTA इस जांच में CBI का पूरा साथ देगा और उन्हें जो भी रिकॉर्ड, दस्तावेज या मदद चाहिए होगी, वो सब मुहैया कराएगा.जी हां करीब 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा.
आपको बता दें कि परीक्षा की नई तारीख क्या होगी और एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे, इसकी जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी चैनलों के जरिए दे दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Anti Paper Leak Law: पेपर लीक माफियाओं की अब खैर नहीं, लागू हुआ सख्त कानून, 10 साल की सजा और 1 करोड़ का जुर्माना
3 मई को जो NEET (UG) 2026 की परीक्षा हुई थी, उसे अब पूरी तरह से कैंसल कर दी गई है. जांच एजेंसियों से मिले सुरागों और रिपोर्ट के बाद ही सरकार ने ये बड़ा डिसीजन लिया है,असल में परीक्षा जिस तरह से हुई, उसे सही नहीं माना गया,तो साफ है कि अब यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी.

आपको बता दें कि एजेंसी जानती है कि पेपर दोबारा होने से छात्रों और उनके परिवारों को बहुत परेशानी होगी, लेकिन सिस्टम पर भरोसा बनाए रखने के लिए पेपर रद्द करना जरूरी था.वैसे परीक्षा रद्द करने पर एजेंसी ने साफ किया है कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है और इसी वजह से परीक्षा को कैंसल करने का फैसला लिया गया है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 जो छात्र 3 मई को एब्सेंट थे, क्या वो दोबारा परीक्षा दे पाएंगे?
इसकी जानकारी NTA की नई गाइडलाइन में आएगी, अक्सर सिर्फ परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को ही मौका मिलता है
Q2 क्या दोबारा परीक्षा के लिए मेरा एग्जाम सेंटर बदल जाएगा?
सुरक्षा के लिए नया सेंटर मिल सकता है, इसकी जानकारी आपके नए एडमिट कार्ड में होगी
Q3 फीस वापस (Refund) लेने के लिए मुझे क्या करना होगा?
आपको कुछ नहीं करना है. पैसे सीधे उसी खाते में आएंगे जिससे आपने फीस जमा की थी
Q4 क्या दोबारा होने वाले पेपर का सिलेबस या पैटर्न बदल जाएगा?
नहीं, सिलेबस और पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा, अपनी पुरानी तैयारी जारी रखें
Q5 क्या परीक्षा सेंटर पर पुराना एडमिट कार्ड ले जा सकते हैं?
नहीं, पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा, NTA नई तारीख के लिए नया एडमिट कार्ड जारी करेगा