NEET 2025 Result: जारी हुआ नीट यूजी रिजल्ट, महेश कुमार ने AIR 1 हासिल किया, अविका अग्रवाल बनीं फीमेल टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून को जारी कर दिया है. रिजल्ट का लिंक ntaresults.nic.in और neet.nta.nic.in पर एक्टिव हो चुका है. साथ ही टॉपर लिस्ट, फाइनल आंसर की, कटऑफ और स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक भी जारी कर दिए गए हैं.
NEET 2025 Result: जारी हुआ नीट यूजी रिजल्ट, महेश कुमार ने AIR 1 हासिल किया, अविका अग्रवाल बनीं फीमेल टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली NEET UG 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है.NEET UG 2025 का रिजल्ट आज, 14 जून को घोषित किया जा रहा है.राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर टॉप किया है। वहीं, दिल्ली (NCT) की अविका अग्रवाल महिला उम्मीदवारों में टॉपर बनी हैं.उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की है.

कहां देखें अपना रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025 को NEET 2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया है.जो भी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं , वो अब देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और अन्य यूजी मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होने वाले हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

टॉपर का स्कोर

महेश कुमार को 99.9999547 परसेंटाइल स्कोर मिला है, जो इस साल का सबसे ज्यादा है. जबकि अविका अग्रवाल ने 99.9996832 परसेंटाइल के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान पाया है.


NEET UG 2025 टॉपर्स लिस्ट: टॉप 10 में कौन-कौन शामिल

1-महेश कुमार – 99.9999547 परसेंटाइल

2-उत्कर्ष अवधिया – 99.9999095 परसेंटाइल

3-कृशांग जोशी – 99.9998189 परसेंटाइल

4-मृणाल किशोर झा – 99.9998189 परसेंटाइल

5-अविका अग्रवाल – 99.9996832 परसेंटाइल

6-जेनिल विनोदभाई भायानी – 99.9996832 परसेंटाइल

7-केशव मित्तल – 99.9996832 परसेंटाइल

8-झा भाव्या चिराग – 99.9996379 परसेंटाइल

9-हर्ष केड़ावत – 99.9995474 परसेंटाइल

10-आरव अग्रवाल – 99.9995474 परसेंटाइल

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

आपको बता दें कि इस साल (2025) NEET 2025 के लिए कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 22,09,318 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था इनमें से करीब 12,36,531 छात्रों ने परीक्षा को पास कर लिया है

पुरुष उम्मीदवार: 5,14,063

महिला उम्मीदवार: 7,22,462

थर्ड जेंडर: 6

वहीं, अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान हैय

एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है.एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं.

इस साल की कट-ऑफ भी ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में मिले उच्चतम अंकों के आधार पर तय की जाएगी. नीट यूजी 2025 में पास होने वाले छात्र एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली केंद्रीकृत काउंसलिंग में शामिल होने के योग्य होंगे.

अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा करवाई जाएगी, जबकि राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य की सीटों के लिए अलग से काउंसलिंग करेंगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6