National Teachers Award: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 44 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, यहां जानें पूरी लिस्ट

National Teachers Award latest news in hindi: छात्र के जीवन में टीचर का रोल बेहद अहम माना जाता रहा है. यही वजह है कि माता-पिता के बाद शिक्षक का दर्जा ही सबसे ऊंचा होता है.
National Teachers Award: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 44 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, यहां जानें पूरी लिस्ट

यहां देखें  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की लिस्ट. (पीटीआई फोटो)

National Teachers Award latest news in hindi: कल यानी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाया जाएगा. इस अवसर पर लोग अपने टीचर (Teacher) को तरह-तरह के उपहार देते हैं. छात्र के जीवन में टीचर का रोल बेहद अहम माना जाता रहा है. यही वजह है कि माता-पिता के बाद शिक्षक का दर्जा ही सबसे ऊंचा होता है. टीचर्स डे के मौके पर हर साल कुछ शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाता रहा है. इस साल भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 44 शिक्षकों को सम्मानित करने वाले हैं.

देश के कई राज्यों के इन शिक्षकों को इस खास मौके पर सम्मानित किया जाएगा सिक्किम, तमिलनाडु, ओडिशा, गुजरात, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दो-दो शिक्षक हैं. इस साल पुरस्कार पाने वालों में नौ महिलाएं हैं. शिक्षक छात्र को सही भविष्य और सही रास्ते पर चलना सिखाता है. बता दें कि भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में भारत में हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

यहां देखें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की लिस्ट

प्राचार्य : श्री विनोबा भावे स्कूल, राजकोट, गुजरात- वनिता दयाभाई राठौड़
शिक्षक : हितेन ढोलकिया विद्यालय, भुज, गुजरात- अशोक कुमार मोहनलाल परमार
माध्यमिक शिक्षक : गवर्नमेंट हाई स्कूल, मंडला, मध्य प्रदेश- शक्ति पटेल
कार्यवाहक प्रधान शिक्षक : आर.के.एम.एस., रामगढ़, बिहार- हरिदास शर्मा
शिक्षक : एम.एस. रांटी गवर्नमेंट स्कूल, मधुबनी, बिहार- चंदना दत्ता
व्याख्याता : जीजीएसएसएस भिवानी, हरियाणा- ममता पालीवाल
प्रधानाचार्य : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंडाघाट, हिमाचल प्रदेश- कमल किशोर शर्मा
शिक्षक : शासकीय प्राथमिक विद्यालय, खमानो, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब- जगतार सिंह
वाइस प्रिंसिपल : राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, दिल्ली- विपिन कुमार
शिक्षक : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दांडूसर, राजस्थान- दीपक जोशी
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवरोड, राजस्थान- जयसिंह
शिक्षक : जिला सरकारी स्कूल, ओडिशा- अशोक कुमार सत्पथी
कार्यवाहक प्रधान शिक्षक : गवर्नमेंट यूपीएस कानमाना, ओडिशा- अजीत कुमार सेठी
प्रधान शिक्षक : सोवानगर हाई स्कूल, मालदा, पश्चिम बंगाल- हरिस्वामी दास
शिक्षक : सरकारी प्राथमिक विद्यालय, रियासी, जम्मू और कश्मीर- संजीव कुमार शर्मा
कार्यवाहक प्रधान शिक्षक : सरकारी मध्य विद्यालय, कारगिल, लद्दाख- मुहम्मद अली
शिक्षक : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामपुर, उत्तर प्रदेश- तृप्ति महौर
शिक्षक : जूनियर हाई स्कूल, शिवगंज, उत्तर प्रदेश- मनीष कुमार
प्रिंसिपल : बाल भारती पब्लिक स्कूल, द्वारका, दिल्ली- सुरुचि गांधी
शिक्षक : बिरला बालका विद्यापीठ, झुंझुनूं, राजस्थान- अचला वर्मा
शिक्षक : सैनिक स्कूल, तिरुवनंतपुरम- मैथ्यू के थॉमस
व्याख्याता : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बस्तर, छत्तीसगढ़- प्रमोद कुमार शुक्ला
टीजीटी (लाइब्रेरियन) : केन्द्रीय विद्यालय पट्टम, केरल- फैसल एस एल
शिक्षक : हिंदुस्तान मित्र मंडल मिडिल स्कूल, झारखंड- मनोज कुमार सिंह
प्रधान शिक्षक : जी.एल.पी.एस. वरवूर, केरल- प्रसाद मणप्पारम्बिल भास्करन
शिक्षक : जिला परिषद हाई स्कूल, आंध्र प्रदेश- कोनाथला फणी भूषण श्रीधर
शिक्षक : जे पी हाई स्कूल, चित्तूर, आंध्र प्रदेश- एस मुनि रेड्डी
कार्यवाहक हेड मास्टर : एमपीपीएस सावरखेड़ा, तेलंगाना- रंगैया कादरला
प्रधान शिक्षक : जिला परिषद हाई स्कूल इंदिरानगर, तेलंगाना- रामास्वामी पय्यावुला
शिक्षक सरकारी हाई स्कूल, बैंगलोर, कर्नाटक- नागराजा सी एम
प्रधान शिक्षक : पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल, तमिलनाडु- आशा देवी के
हेडमिस्ट्रेस : गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, इरोड, तमिलनाडु- ललिता डी
शिक्षक : जे.पी. उच्च प्राथमिक विद्यालय, गढ़चिरौली, महाराष्ट्र- खुर्शीद कुतुबुद्दीन शेख
शिक्षक : जे.पी.पी.एस. जगदंबनगर, महाराष्ट्र- उमेश रघुनाथ खोसे
शिक्षक : सरकारी मध्य विद्यालय, पुडुचेरी- जयसुंधर वी
प्रधानाध्यापक : सरकरी उच्च प्राथमिक एपीपी कॉम्प्लेक्स, अरुणाचल प्रदेश- डूडा सोरा
प्रधान शिक्षक : जीएमएस जखामा, नागालैंड- स्वीडनसुनुओ ज़ाओ
व्याख्याता : उखरुल हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर- निंगमारियो शिमरे
शिक्षक : सर टीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगटोक, सिक्किम- प्रेम दास छेत्री
प्रधान शिक्षक : लुम प्राइमरी स्कूल, सिक्किम- मिंगमा शेरपा
हेड टीचर : ए और एम ग्रैंडचाइल्ड स्कूल, मिजोरम- जैसिंटा वनलालेंगजामी
प्रधान शिक्षक : पांडबपुर हाई स्कूल, त्रिपुरा- सिब शंकर पाल
शिक्षक : बामुनपुखुरी हाई स्कूल, असम- कंगकन किशोर दत्ता
शिक्षक : के बी देउलकुची, एच एस स्कूल, बक्सा, असम- बिनांदा स्वार्गियारी

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6