&format=webp&quality=medium)
पहलवानी से की थी करियर की शुरुआत, सत्ता में जेल भी गए, परिवार के कई लोग हैं राजनीति में सक्रिय
Mulayam Singh Yadav passes away: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे. वे पिछले कुछ दिनों से के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद उनकी डायलिसिस भी की गई थी. मुलायम की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. जानें मुलायम सिंह का राजनीतिक सफर
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले में हुआ था. पांच भाइयों में मुलायम सिंह तीसरे नंबर पर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पहलवानी से की थी. वह पेशे से एक टीचर थे. उन्होंने कुछ समय तक इंटर कॉलेज में पढ़ाया. पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे. फिर अपने राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह को प्रभावित करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनावी अखाड़े से कदम रखा. वह 1982-1985 तक विधान परिषद के सदस्य रहे.
1992 में की समाजवादी पार्टी की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसके बाद चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की. मुलायम सिंह यादव को राजनीति के अखाड़े का पहलवान कहा जाता था. उन्होंने तीन बार राज्य की कमान संभाली. वह देश के रक्षा मंत्री भी बने. उत्तर प्रदेश विधानसभा के वह आठ बार सदस्य रहे. तीन बार बने मुख्यमंत्री 1967 में लोहिया की पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत का ताज पहना. लोहिया की मौत के बाद मुलायम ने चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय क्रांति दल का दामन थाम लिया. इमरजेंसी में मीसा में गिरफ्तार हुए और जेल गये. 1979 में चौधरी चरण सिंह ने जब लोकदल की स्थापना की तो मुलायम सिंह यादव उस तरफ हो लिये. 1989 का दौर आया तो जनता पार्टी ज्वॉइन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. मुलायम सिंह यादव पहली बार 5 दिसंबर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, दूसरी बार 5 दिसंबर 1993 से 3 जून 1996 तक और तीसरी बार 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे.
महत्वपूर्ण तारीख जन्म - 22 नवंबर 1939, मृत्यु - 10 अक्टूबर 2022
मुलायम सिंह के परिवार के सदस्य राजनीति में सक्रिय