MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, जानिए कैसी है उनकी तबीयत
Mahendra Singh Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) हो गए हैं. उन्हें रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. (फोटो: zee5)
महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. (फोटो: zee5)
Mahendra Singh Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) हो गए हैं. उन्हें रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के मुताबिक धोनी के माता-पिता की हालत सामान्य है. उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है और संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है.
एमएस धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव (MS Dhoni's parents Corona positive)
पूरे देश में विकराल रूप ले चुकी कोरोना वायरस की नई लहर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के घर तक पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने कहा है कि कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ और संक्रमण से मुक्त हो जाएंगे.
आईपीएल खेल रहे हैं माही (Mahi is playing IPL)
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन के तौर पर मुंबई में आईपीएल (IPL) खेल रहे हैं और धोनी को कैप्टन कूल (Captain Cool) के नाम से जाना जाता है. धोनी ने 2007 में टी-20 की ट्रॉफी अपने नाम की और 2011 में वर्ल्ड कप (World Cup 2011) जीत अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया था.
गौरतलब है कि एमएस धोनी का परिवार मूलत: उत्तराखंड से है लेकिन उनके पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकॉन (MECON) में नौकरी मिलने के बाद यहीं बस गए. धोनी के परिवार में उनके भाई, माता-पिता, पत्नी साक्षी और बेटी रहती हैं.
झारखंड में गुरुवार से लॉकडाउन (Lockdown in Jharkhand)
उधर झारखंड में कोरोना वायरस का कहर जारी है और इस बीच राज्य सरकार ने कोरोना चेन को तोड़ने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है. राज्य सरकार ने 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए राज्य में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. इसे 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' का नाम दिया गया है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखेंZee Business App: पाएं बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, इकोनॉमी और ट्रेडिंग न्यूज, देश-दुनिया की खबरें, देखें लाइव न्यूज़. अभी डाउनलोड करें ज़ी बिजनेस ऐप.
05:12 PM IST