गर्मियों से पहले Mother Diary ने पोर्टफोलियो में किया विस्तार, लॉन्च किया प्रोटीन से भरपूर Promilk, देखें रेट

Mother Dairy Promilk: Mother Dairy ने अपने ‘Pro’ पोर्टफोलियो की शुरुआत की है, जो प्रोटीन से भरपूर उत्पादों की एक नई रेंज है.
गर्मियों से पहले Mother Diary ने पोर्टफोलियो में किया विस्तार, लॉन्च किया प्रोटीन से भरपूर Promilk, देखें रेट

Mother Dairy Promilk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ आहार लेना बेहद जरूरी है, और इसमें प्रोटीन का अहम योगदान होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 70-80% भारतीय अपनी दैनिक प्रोटीन जरूरत पूरी नहीं कर पाते? इसी जरूरत को पूरा करने के लिए Mother Dairy ने अपने ‘Pro’ पोर्टफोलियो की शुरुआत की है, जो प्रोटीन से भरपूर उत्पादों की एक नई रेंज है.

प्रोटीन से भरपूर Promilk

इस नई रेंज की पहली पेशकश है Promilk – एक खास तरह का हाई-प्रोटीन दूध, जो हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है. यह आपके रोज़मर्रा के खान-पान में बिना किसी बदलाव के आसानी से फिट हो जाता है और 30% अधिक प्रोटीन के साथ आपकी सेहत का ख्याल रखता है. मार्केट में Mother Dairy Promilk 70 रुपये प्रति लीटर के पैकेट में उपलब्ध होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Promilk के फायदे

  • 30% अधिक प्रोटीन – प्रति लीटर 40 ग्राम प्रोटीन
  • 100% नैचुरल मिल्क प्रोटीन
  • बिना किसी आदत में बदलाव – रोज़मर्रा की दिनचर्या में आसानी से फिट
  • बेहतरीन स्वाद और हाई कैल्शियम
  • विटामिन A और D से फोर्टिफाइड – हड्डियों और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
  • चाय, कॉफी, दही, छाछ जैसे हर तरह के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त

Mother Dairy – आपकी सेहत का साथी

Mother Dairy ने कहा कि कंपनी हमेशा से कंज्यूमर्स की जरूरतों को समझते हुए बेहतर और हेल्दी प्रोडक्ट्स लॉन्च करती आई है. Token Milk, Probiotic Curd, Mishti Doi, Tadka Chaach जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के बाद अब प्रोटीन से भरपूर Dairy प्रोडक्ट्स की एक नई रेंज पेश की जा रही है. जल्द ही Mother Dairy अपने Pro पोर्टफोलियो में पनीर और दही जैसे हाई-प्रोटीन प्रोडक्ट्स भी जोड़ेगा.

NCR में उपलब्ध

Mother Dairy Promilk को फिलहाल NCR के ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसे पूरे भारत में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए एक बड़े स्तर पर मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6