दूध, घी, पनीर, आइसक्रीम... 22 सितंबर से क्या होगा कितना सस्ता? Mother Dairy ने जारी कर दी नई प्राइस लिस्ट

Mother Dairy Price List: Mother Dairy ने जीएसटी कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का ऐलान किया है. 22 सितंबर से दूध, घी, बटर, आइसक्रीम और Safal ब्रांड के फूड प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे.
दूध, घी, पनीर, आइसक्रीम... 22 सितंबर से क्या होगा कितना सस्ता? Mother Dairy ने जारी कर दी नई प्राइस लिस्ट

Mother Dairy Milk Price: देश की नामचीन डेयरी कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह सरकार की ओर से जीएसटी (GST) में की गई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी. इसका मतलब यह है कि अब दूध से लेकर घी, पनीर, बटर, आइसक्रीम और सेफल (Safal) ब्रांड के पैकेज्ड फूड्स तक सब कुछ सस्ता मिलने वाला है. ऐसे में आइए देखते हैं कि क्या कितना सस्ता हो जाएगा?

GST कटौती का सीधा असर कीमतों पर

मदर डेयरी ने कहा है कि उसकी पूरी रेंज अब या तो जीरो टैक्स या फिर 5% की सबसे निचली स्लैब में आ गई है. पहले जहां पनीर और UHT दूध पर 5% जीएसटी लगता था, अब इन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. वहीं घी, बटर, चीज़ और मिल्कशेक जैसी चीजों पर टैक्स 12% से घटकर 5% कर दिया गया है. आइसक्रीम्स पर तो सबसे बड़ा फायदा मिला है—18% से घटकर 5%.

Add Zee Business as a Preferred Source

किन चीजों पर कितना कम हुआ GST?

gst 2.0

कितना सस्ता हुआ दूध, दही पनीर?

gst 2.0

आइसक्रीम भी होगा सस्ता?

gst 2.0

सफल के प्रोडक्ट्स भी होंगे सस्ते?

gst 2.0

किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा

मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष बंडलिश ने कहा कि जीएसटी कटौती से न सिर्फ उपभोक्ताओं को किफायती दाम पर पैक्ड फूड मिलेगा, बल्कि किसानों को भी बड़ा फायदा होगा. पैक्ड फूड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा.

कब से लागू होंगे नए दाम?

मदर डेयरी के मुताबिक, नए दाम 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगे. कंपनी का कहना है कि यह फैसला उपभोक्ताओं और किसानों दोनों के हित में है और इससे संपूर्ण वैल्यू चेन पर सकारात्मक असर होगा.

FAQs

Q1. मदर डेयरी के नए दाम कब से लागू होंगे?

22 सितंबर 2025 से नए दाम लागू होंगे.

Q2. किन प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?

आइसक्रीम पर सबसे ज्यादा—18% जीएसटी से घटाकर 5% कर दिया गया है.

Q3. क्या दूध के दाम भी घटेंगे?

UHT दूध और कुछ पैक्ड वेरिएंट्स पर दाम घटे हैं, जबकि पॉलीपैक दूध पहले से ही टैक्स-फ्री था.

Q4. किसानों को इस फैसले से क्या फायदा होगा?

पैक्ड फूड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने से किसानों की आय बढ़ेगी.

Q5. क्या Safal ब्रांड के प्रोडक्ट्स भी सस्ते होंगे?

जी हां, फ्रेंच फ्राइज, अचार, टोमैटो प्यूरी और नारियल पानी समेत कई Safal प्रोडक्ट्स के दाम घटाए गए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6