दूध पर महंगाई का 'डबल' डोज: आम आदमी की जेब पर असर,Mother Dairy के1 लीटर Buffalo Milk पर ₹5 की बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं. भैंस का दूध ₹5 महंगा होकर ₹80 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि अन्य वेरिएंट ₹2 से ₹3 तक महंगे हुए हैं.14 मई से लागू नई दरों और पूरी रेट लिस्ट की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
दूध पर महंगाई का 'डबल' डोज: आम आदमी की जेब पर असर,Mother Dairy के1 लीटर Buffalo Milk पर ₹5 की बढ़ोतरी

मदर डेयरी की नई रेट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला बदलाव भैंस के दूध में है  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

दिल्ली-एनसीआर के लाखों परिवारों के लिए 14 मई की सुबह की शुरुआत महंगे दूध से हुई है. 13 मई को देश की बड़ी डेयरी कंपनी Mother Dairy ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था. जी हां इस बार सबसे ज्यादा मार 'बफेलो मिल्क' (भैंस के दूध) पर पड़ी है, जिसके दाम में सीधे 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.


भैंस का दूध हुआ 80 के पार

  • मदर डेयरी की नई रेट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला बदलाव भैंस के दूध में है
  • अब तक 75 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला भैंस का दूध अब 80 रुपये प्रति लीटर मिलेगा
  • इसके 500 मिलीलीटर वाले पैक की कीमत भी 38 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गई है

कंपनी ने आखिरी बार कब बढ़ाए थे दाम?

  • मदर डेयरी ने बताया कि अप्रैल 2025 के बाद पहली बार कीमतों में चेंज किया गया है
  • यानी कि करीब एक साल बाद यह बड़ा प्राइस रिविजन किया गया है

क्यों बढ़े दाम? कंपनी का तर्क

  • मदर डेयरी ने करीब एक साल (अप्रैल 2025 के बाद) अपनी कीमतों में बदलाव किया है.
  • कंपनी के अनुसार दूध उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण ये फैसला लेना पड़ा
  • कंपनी टोटल कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे किसानों को देती है
  • किसानों की इनकम बनाए रखने और बाजार में दूध की निरंतर सप्लाई तय करने के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी थी


किचन का बजट बिगड़ना तय

  • दूध की कीमतों में इस भारी उछाल का सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ेगा
  • सुबह की चाय से लेकर दही, पनीर और बच्चों के दूध का खर्च अब बढ़ जाएगा
नई कीमतें कब से लागू?14 मई 2026
सबसे ज्यादा महंगा क्या हुआ?Buffalo Milk
अधिकतम बढ़ोतरी₹5 प्रति लीटर
किस इलाके में असर?दिल्ली-NCR
वजह क्या बताई गई?उत्पादन लागत बढ़न

किन चीजों पर असर दिख सकता है?

  • दूध महंगा होने का असर सिर्फ चाय तक सीमित नहीं रहेगा
  • इन चीजों की लागत भी बढ़ सकती है:
  • दही
  • पनीर
  • मिठाई
  • चाय
  • कॉफी
  • बच्चों का न्यूट्रिशन खर्च
दूध का प्रकारपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Buffalo Milk₹75₹80₹5
Full Cream Milk₹69₹72₹3
Cow Milk₹59₹62₹3
Toned Milk₹57₹60₹3
Double Toned Milk₹51₹54₹3
Token Milk₹56₹58₹2

आपके काम की बात

फरवरी से चल रहे अमेरिका ईरान वॉर का असर भी अब देश में दिख रहा है, जिस कारण से अब धीरे-धीरे महंगाई बढ़ने की भी आशंका है. हालांकि दूध के रेट बढ़ने से आम जनता की जेब पर अब सीधा असर हुआ है. तो अगर आप भी मदर डेयरी का दूध खरीदते हैं तो पहले नए रेट्स को जानकर दी अब खरीदें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 भैंस का दूध बाकी दूध के मुकाबले इतना महंगा क्यों हुआ?

भैंस के दूध में फैट ज्यादा होता है और इसकी खरीद लागत कंपनियों के लिए काफी बढ़ गई है

Q2 क्या ब्लिंकिट और मिल्कबास्केट जैसे ऐप्स पर भी दाम बढ़ेंगे?

हां, 14 मई की सुबह से सभी ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स पर भी नए रेट अपडेट हो जाएंगे

Q3 क्या अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं?

हां अमूल ने भी 13 मई को दूध के रेट बढ़ा दिए हैं

Q4 क्या बाहर की चाय और दही-पनीर भी महंगा होगा?

लागत बढ़ने की वजह से हलवाई और चाय वाले भी अपने दाम ₹2 से ₹5 तक बढ़ा सकते हैं

Q5 मेरे मिल्क ऐप का सब्सक्रिप्शन पहले से है, मेरा क्या होगा?

पुराना बैलेंस तो वही रहेगा, लेकिन कल सुबह से जो दूध डिलिवर होगा, उसके पैसे नए रेट के हिसाब से कटेंगे

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6