Monsoon Update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी, अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने ओडिशा, अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना, और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है.
Monsoon Update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी, अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी (फाइल फोटो)

मौसम विभाग ने ओडिशा, अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना, और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है.

IMD ने इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनांए भी देखी जा सकती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन इलाकों में बिजली गिरने की है संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को कर्नाटक और केरल के कई इलाको में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी.

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को आसमान में बादल रहेंगे. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनमत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6